राज्यमंत्री श्री लोधी के नेतृत्व में चल रही कांवड़ यात्रा पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा 121 किलोमीटर की दूरी तय कर देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी
==
स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया
===
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में चल रही पांच दिवसीय कांवड़ यात्रा में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एवं श्याम शिवहरे ने भी कांवड़ियों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। पंचवटी भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा 121 किलोमीटर की दूरी तय कर देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा में भक्तिमय संगीत के साथ राज्यमंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि गण कांवड़ियों के साथ धार्मिक आनंद लेते नजर आए। यात्रा के तृतीय दिवस तेंदूखेड़ा से प्रारंभ होकर दोपहर में ग्राम सांगा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्कूल में छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूली सामग्री वितरित की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तेजगढ़ स्कूल में पौधरोपण भी किया गया। कांवड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के साथ मंत्री अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी एवं उनका परिवार भी लगातार शामिल होकर यात्रा में सहभागिता कर रहा है। धार्मिक आस्था और सामाजिक संदेश के साथ आगे बढ़ रही इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।
#damoh
11 views | Damoh, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026