उज्जैन: महाकाल सवारी मार्ग चौड़ीकरण की बैठक में भारी हंगामा, विधायक पर व्यापारियों को धौंस देने का आरोप 🗣️🔥
नगर निगम द्वारा महाकाल सवारी मार्ग के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण पर व्यापारियों की राय जानने के लिए रविवार को बुलाई गई बैठक में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने व्यापारियों की आपत्तियां सुने बिना ही उन्हें चौड़ीकरण में सहयोग की शपथ दिलाना शुरू कर दिया, जिससे व्यापारी भड़क गए। जब विरोध बढ़ा तो विधायक वहां से निकलने लगे। कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी और व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि विधायक ने कहा, "एक-एक के घर तुड़वा दूंगा, चौड़ीकरण तो होगा ही।" हालांकि विधायक ने इन आरोपों को खारिज किया है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें सुझाव के लिए नहीं, बल्कि धौंस देने के लिए बुलाया गया था।
#UjjainNews #MahakalCorridor #UjjainTraders #PoliticalDrama #siti24ujjain