उज्जैन: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को भव्य दीपोत्सव, शिप्रा तट पर प्रज्वलित होंगे 25 लाख दीप 🪔✨
उज्जैन में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 17 सितंबर (गुरुवार) को शाम 7 बजे एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें जन भागीदारी से शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों और श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर क्षेत्र में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब 25 हजार वॉलिंटियर्स अपनी सहभागिता देंगे। रविवार शाम कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने कार्तिक मेला प्रांगण में तैयारियों का निरीक्षण किया, जहाँ दीपों की छंटाई और पैकिंग का काम जोरों पर चल रहा है। पूरे आयोजन क्षेत्र को 7 प्रमुख सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया है।
#UjjainNews #Deepotsav #SevaSankalpAbhiyan #ShipraNadi #siti24ujjain