उज्जैन: चिंतामन गणेश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग 🐘🙏
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान चिंतामन गणेश का विशेष पंचामृत अभिषेक और मनमोहक श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया, जिसके बाद उन्हें सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। मान्यता है कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने इस मंदिर की स्थापना की थी, जहाँ गणेश जी तीन स्वरूपों—चिंतामन, इच्छामन और सिद्धिविनायक—में विराजमान हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु दुर्बा, फूल और प्रसाद लेकर अपने आराध्य के दर्शन और मन्नत पूरी होने की कामना के साथ दरबार में पहुंच रहे हैं।
#GaneshChaturthi #UjjainNews #ChintamanGanesh #BappaMorya #siti24ujjain