आज दिनांक-08.10.26 को शेखपुरा जिला के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं जिले के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आपसी समन्वय के साथ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#CMSamrat
Sheikhpura, Bihar | Oct 8, 2026