Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
rohtasdistrict
कोचस और सासाराम ATM लूटकांड का खुलासा, हरियाणा के नूंह से दो अपराधी गिरफ्तार। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी। रोहतास एसपी राज ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी। #rohtasnews
Kargahar, Rohtas
| Nov 4, 2026
#rohtasnews
MORE NEWS
सासाराम शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर सप्लाई पानी का पाइप अचानक फट गया। पाइप फटने से हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया।
Kargahar, Rohtas | Nov 4, 2026
मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ग्रामीणों के रोक टोक के बाद काम शुरू, रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के मदन राय के पिपरा गांव का मामला, वीडियो शेयर कर ग्रामीणों ने दी जानकारी.....
Kargahar, Rohtas | Nov 4, 2026
भोजपुर में विवाहिता की मौ/त, कमरे में मिला श/व,मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप शादी के बाद से पांच लाख रुपये मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप, ननद और भैसुर हिरासत में भोजपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ह/त्या करने का आरोप लगाया है। मृ/तका की पहचान महुली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी उर्फ जूली कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद श/व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के भाई पंकज कुमार के अनुसार, प्रियंका की शादी 27 अप्रैल 2021 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिवार की ओर से कई बार 10 से 20 हजार रुपये भी दिए गए, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रियंका ने फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद मायके वाले महुली पहुंचे। आरोप है कि घर के कमरे में बाहर से ताला लगा था। ताला खोलने पर अंदर प्रियंका का श/व पं/खे से लटका मिला। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका की ननद और भैसुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मायके पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौ/त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। ।
Kargahar, Rohtas | Nov 4, 2026
रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को शिवसागर प्रखंड के मध्य विद्यालय गरुड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नामांकन के अनुपात में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली, जबकि प्रधानाध्यापक भी बिना संतोषजनक सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं, मध्याह्न भोजन लकड़ी के जलावन पर बनता देख डीएम ने नाराजगी जताई। एक के बाद एक कई गड़बड़ियां सामने आने के बाद डीईओ ने जवाबदेही तय करते हुए प्रधानाध्यापक, बीईओ और मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी को अलग-अलग स्पष्टीकरण जारी किया है। तीनों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। #rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Nov 4, 2026
सासाराम के तकिया बाजार में पटेल सेवा संघ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शामिल हुए। निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने की बात कही। इस दौरान जदयू नेताओं ने निशांत कुमार को चांदी का मुकुट का पहनाकर सम्मानित किया। #rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Nov 4, 2026
रोहतास जिले में सरदार पटेल की जयंती समारोह पर शामिल हुए बिहार सरकार के दो युवा मंत्री, एक मंत्री ने अपने पिता के कार्यों का किया बखान तो दूसरा ने अराजकता वाले पूर्व शासन का दिलाया याद....
Kargahar, Rohtas | Nov 4, 2026
मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान PNG गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट, दो लोगों की मौत, कई घाय जेसीबी से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन, धमाके से मकानों और वाहनों को भी पहुंचा नुकसान मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद गैस का रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के हवाले से इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दो लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों के शीशे टूट गए। एक चार मंजिला इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके के बाद एक मकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। गैस कंपनी की तकनीकी टीम ने पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद कर गैस रिसाव रोकने की कार्रवाई की। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन हादसे के कारणों और जिम्मेदारी तय करने में जुटा है।
Kargahar, Rohtas | Nov 3, 2026
सूर्यपुरा के जल्हा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी ईलाज पीएचसी सूर्यपुरा में चल रहा है। रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के जल्हा गांव के पास सोमवार की देर शाम करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक नटवार थाना क्षेत्र के तेजुआज गांव के निवासी हैं। घटना के बाद सड़क के पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सूर्यपुरा बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव तेजुआज लौट रहे थे। इसी दौरान जल्हा गांव के पास ठोरा नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य के समीप उनकी बाइक सड़क पर गिराई गई बैरिकेटिंग के लिए मिट्टी पर फिसल गई। बताया जाता है कि शाम के समय अंधेरा हो जाने के कारण बाइक सवारों को सड़क पर पड़ी मिट्टी का सही अंदाजा नहीं मिल सका, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची और 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सूर्यपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है। घायलों की पहचान नटवार थाना क्षेत्र के तेजुआज गांव निवासी छोटू साह (26 वर्ष), पिता अयोध्या साह तथा राम लड्डू कुमार, पिता कृष्णा बैठा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ठोरा नदी पर पुल निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य को लेकर सड़क पर मिट्टी डालकर बैरिकेडिंग की गई है। इसी स्थान के पास अंधेरा होने के कारण बाइक मिट्टी पर फिसल गई और हादसा हो गया।
Kargahar, Rohtas | Nov 3, 2026