भोजपुर में विवाहिता की मौ/त, कमरे में मिला श/व,मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप
शादी के बाद से पांच लाख रुपये मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप, ननद और भैसुर हिरासत में
भोजपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ह/त्या करने का आरोप लगाया है।
मृ/तका की पहचान महुली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी उर्फ जूली कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद श/व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका के भाई पंकज कुमार के अनुसार, प्रियंका की शादी 27 अप्रैल 2021 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिवार की ओर से कई बार 10 से 20 हजार रुपये भी दिए गए, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रियंका ने फोन कर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद मायके वाले महुली पहुंचे। आरोप है कि घर के कमरे में बाहर से ताला लगा था। ताला खोलने पर अंदर प्रियंका का श/व पं/खे से लटका मिला। परिजनों ने उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात भी कही है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतका की ननद और भैसुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मायके पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौ/त के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
।