रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार को शिवसागर प्रखंड के मध्य विद्यालय गरुड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नामांकन के अनुपात में बच्चों की उपस्थिति काफी कम मिली, जबकि प्रधानाध्यापक भी बिना संतोषजनक सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं, मध्याह्न भोजन लकड़ी के जलावन पर बनता देख डीएम ने नाराजगी जताई। एक के बाद एक कई गड़बड़ियां सामने आने के बाद डीईओ ने जवाबदेही तय करते हुए प्रधानाध्यापक, बीईओ और मध्याह्न भोजन योजना के प्रखंड साधन सेवी को अलग-अलग स्पष्टीकरण जारी किया है। तीनों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।
#rohtasnews