सूर्यपुरा के जल्हा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी ईलाज पीएचसी सूर्यपुरा में चल रहा है।
रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के जल्हा गांव के पास सोमवार की देर शाम करीब छह बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक नटवार थाना क्षेत्र के तेजुआज गांव के निवासी हैं। घटना के बाद सड़क के पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सूर्यपुरा बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपने गांव तेजुआज लौट रहे थे। इसी दौरान जल्हा गांव के पास ठोरा नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य के समीप उनकी बाइक सड़क पर गिराई गई बैरिकेटिंग के लिए मिट्टी पर फिसल गई। बताया जाता है कि शाम के समय अंधेरा हो जाने के कारण बाइक सवारों को सड़क पर पड़ी मिट्टी का सही अंदाजा नहीं मिल सका, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों युवक घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल से एंबुलेंस पहुंची और 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सूर्यपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।
घायलों की पहचान नटवार थाना क्षेत्र के तेजुआज गांव निवासी छोटू साह (26 वर्ष), पिता अयोध्या साह तथा राम लड्डू कुमार, पिता कृष्णा बैठा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि ठोरा नदी पर पुल निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य को लेकर सड़क पर मिट्टी डालकर बैरिकेडिंग की गई है। इसी स्थान के पास अंधेरा होने के कारण बाइक मिट्टी पर फिसल गई और हादसा हो गया।