राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ ट्रैक पर उतरीं डीएम, दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह
जहानाबाद: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जहानाबाद की जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया का खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने वाला अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने खिलाड़ियों के साथ खुद ट्रैक पर उतरकर दौड़ लगाई और उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी को अपने साथ दौड़ते देख खिलाड़ी भी जोश से भर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने भी डीएम के इस पहल की सराहना की। उनके ट्रैक पर उतरने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं है। खेल के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और बेहतर स्वास्थ्य का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनके साथ दौड़ लगाने का डीएम का यह अंदाज कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।
#जहानाबाद #डीएमजहानाबाद #शिक्षाविभागपटना #वीडियोवायरल #JehanabadNews #jehanabadlive #BiharNews #jehanabad