एल्केम लैबोरेटरीज के संस्थापक संप्रदा बाबू की जयंती समारोह धूमधाम से मनी
जहानाबाद: एल्केम लैबोरेटरीज के संस्थापक संप्रदा बाबू की जयंती समारोह शनिवार को धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री डॉ. अशोक कुमार चौधरी, जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, अत्रि विधायक रोमित कुमार, जिला पदाधिकारी जहानाबाद समेत कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संपदा बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि संपदा बाबू अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर जिस मुकाम तक पहुंचे, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और कर्मठता से न केवल अपना नाम बनाया, बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वक्ताओं ने कहा कि संप्रदा बाबू वास्तव में धरतीपुत्र थे। सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने अपने परिश्रम के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उनका जीवन संघर्ष, सफलता और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धा से याद करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने समारोह में शामिल होने वाले मंत्री, पूर्व सांसद, विधान पार्षद, विधायक, जिला पदाधिकारी सहित सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से जयंती समारोह गरिमापूर्ण एवं सफल रहा।