Public App Logo
Profile Picture

PRO JS GWALIOR

@projsgwalior
1568Followers
0Following
उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सरल, सुगम विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराएं 
- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

विद्युत वितरण प्रणाली को निर्बाध बनाने तथा विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता में बुधवार को रोशनी घर स्थित विधुत विभाग के कार्यालय में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता श्री विनोद कटारे, अधीक्षण अभियंता शहरी श्री संदीप कालरा, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण श्री पाराशर के अलावा समस्त जोन के कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे। 
 इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तत्परता के साथ पहल करने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
 इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक उपभोक्ता को सरल, सुगम एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि नवरात्रि तथा दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना हमारा दायित्व है। इसके लिए जरुरी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि ट्रिपिंग की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए मुख्य रूप से ओवरलोडिंग, शॉर्ट सर्किट और अर्थ लीकेज जैसी समस्याओं को रोकना जरूरी है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
साइबर सुरक्षा, महिला सम्मान और नशा मुक्ति से ही बनेगा विकसित भारत 

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने युवाओं से किया आह्वान 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत केंद्र ग्वालियर द्वारा शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिरला नगर में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर एक विशेष युवा जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हॉकी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट तथा एमएमए के वाईस प्रेसिडेंट श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उपस्थित रहे।

युवा शक्ति ही देश का असली भविष्य - सांसद श्री कुशवाह

 सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सतर्कता पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सम्मान को एक सशक्त समाज की अनिवार्य शर्त बताया।
 सांसद श्री कुशवाह ने नशा-मुक्त भारत का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के गौरवशाली सेवा-काल के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने युवाओं में सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान सेवा मेरा योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जब हमारा युवा इन संवेदनशील मुद्दों के प्रति जागरूक होगा, तभी एक समर्थ भारत का निर्माण संभव है।

अतिथियों ने साझा किए विचार, दिलाई नशा मुक्ति की शपथ 

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव ने भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने युवाओं में खेल भावना और अनुशासन के महत्व को बताते हुए उपस्थित सभी युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों को नशा मुक्त भारत की शपथ सामूहिक रूप से दिलाई।
 इस अवसर पर प्राचार्य श्री सचिन कौरव, प्राचार्य श्री पुष्कर बंसल, जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश बातम, यूथ आइकॉन तरुण विश्वकर्मा और श्री सुशील उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेशनल यूथ वॉलिंटियर चमन कुशवाह, विक्रम बघेल, विशाल कुशवाह, कोमेंद्र गुर्जर, अनुज शर्मा, रागिनी चौरसिया सहित समस्त छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 कार्यक्रम का कुशल और संचालन सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cybersecurity nis:value=cybersecurity nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
सरकार की मंशा है, हर परिवार हो खुशहाल - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने 216 हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ प्रमाण पत्र

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को 216 हितग्राहियों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए। अपने रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हर परिवार और हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने की बात कही। 
 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए हर जिला, तहसील स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। शहर के प्रत्येक नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है। 
 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आव्हान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह कदम स्वच्छता, सुरक्षित जल और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित हो रहा है। बीते कुछ समय में शहरी बुनियादी ढांचे के उन्नयन के साथ-साथ पर्यावरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियों को हम सभी से काफी उम्मीदें हैं। शहर में चल रहीं विभिन्न विकास योजनाओं के पूरा होने से न केवल सुविधाएं बढ़ रही हैं, बल्कि ग्वालियर को एक विकसित स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान मिल रही है।
 इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 216 हितग्राहियों को राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हित लाभ के प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिसमें 28 हितग्राहियों को विधवा, वृद्धावस्था तथा विकलांग पेंशन के प्रमाणपत्र, 86 हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची, 79 महिलाओं को कामकाजी महिला कार्ड, 23 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड शामिल हैं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन 

विधानसभावार सेवा ज्योति संकल्प यात्रा निकाली गई 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया वर्चुअली संबोधित 

 “सेवा ज्योति संकल्प यात्रा” के लिये विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन ग्वालियर जिला मुख्यालय पर कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधन दिया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के उदबोधन को सुना और सेवा के संकल्प को अंगीकार किया। समारोह के पश्चात ग्वालियर जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिये ज्योति संकल्प यात्रा को जनप्रतिनिधियों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर रवाना किया। 
 सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को कृषि विश्वविद्यालय के आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिक संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। 
 विकसित भारत संकल्प सभा के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर में आयोजित सेवा ज्योति संकल्प यात्रा में शामिल सभी लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रहित में जनसेवा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह में सभी लोगों को संकल्प पत्र भी प्रदान किए गए, जिसको सभी ने दोहराया। 
 समारोह के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर विधानसभावार तैयार किए गए सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के दीपों को प्रज्ज्वलित किया। सभी रथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिये रवाना हुए। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा शहर के प्रमुख स्थानों से होती हुई निकली। यात्रा के दौरान लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में भागीदारी की। 

जिले की विकास पुस्तिका का भी हुआ वितरण 

 सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के तहत आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में और विधानसभावार चलाए गए रथों के माध्यम से शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई जिला विकास पुस्तिका का भी वितरण किया गया। जिले की विकास पुस्तिका में विभाग द्वारा जिले में हुए विकास, नवाचार और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevajyotisankalpyatra nis:value=SevaJyotiSankalpYatra nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
पुरानी छावनी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पुरानी छावनी स्थित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ब्लू लोटस कॉलोनी परिसर में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
 कार्रवाई ग्राम पुरानी छावनी स्थित शासकीय भूमि के सर्वे क्रमांक 138, 162, 163, 349, 355, 372 एवं 376 में अतिक्रमित 0.598 हेक्टेयर भूमि पर की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर शासकीय स्वामित्व की भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।
 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अनुभागीय अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम से श्री सौरभ चौधरी तथा मदाखलत विभाग से श्री राघवेन्द्र दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=governmentland nis:value=GovernmentLand nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=encroachmentremoval nis:value=EncroachmentRemoval nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Video 5
अटलवयो अभ्युदय योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर 8 अक्टूबर को 

अटलवयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को जो आयकर दाता न हों, उन्हें सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर श्री परमानंद सिंधी हिन्दू धर्मशाला ट्रस्ट महाराज बाड़ा पर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। 
 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण की प्रभारी संयुक्त संचालक सुश्री शिवांगी अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिये चिन्हित किया जायेगा। 
 इसके साथ ही 6 अक्टूबर को विधिक जागरूकता एवं शहर के दर्शनीय स्थलों का वरिष्ठजनों को भ्रमण भी कराया जायेगा। चिन्हांकन शिविर से पूर्व मंगलधाम वृद्धाश्रम में सोमवार को चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
“सेवा-संकल्प अभियान” 

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिये सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी - मंत्री श्री कुशवाह

“सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम में वंचित विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षा सामग्री

प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिये उन्हें हर तरह की सुविधायें और सहयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। छात्र-छात्राओं को भी पूरी लगन के साथ पढ़ाई करना चाहिए ताकि वे जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकें। 
 उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने सोमवार को “सेवा-संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। गोल पहाड़िया स्थित हाईस्कूल में सेवा-संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधी, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। 
 उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिये अनेक सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 
 कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति, श्री राजू पालैया, श्री भगवान सिंह कुशवाह, श्रीमती अंजलि पालैया, श्रीमती यामिनी परांडे, श्री संजीव पोतनीस, श्री सत्यपाल जादौन, श्री विनय शर्मा, श्री गौरव बाजपेयी एवं प्राचार्य श्री दिवारी लाल कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Video 8
“सेवा-संकल्प अभियान” 

वार्ड-38 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित 

पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास के प्रति जागरूकता का दिया संदेश 

 ‘सेवा-संकल्प’ अभियान के तहत वार्ड-38 में आंगनवाड़ी केंद्र गोल पहाड़िया क्रमांक-5 पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजलि रायजयादा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम गंगोटिया और जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति उपस्थित रहे। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजलि रायजयादा का स्वागत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय ने किया।
 कार्यक्रम के दौरान बच्चों, माताओं एवं अभिभावकों को एकत्रित कर पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों के लिए विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनमें सीखने की रुचि और सहभागिता को बढ़ावा मिला।
 पर्यवेक्षक सुश्री कुसुम तोमर ने गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक देखभाल के संबंध में जागरूक किया। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजलि रायजयादा ने समुदाय के लोगों से आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं से जुड़ने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही वार्ड 38 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं श्रीमती सुनीता मौर्य, रजनी, ममता परिहार, मालती माला शर्मा एवं भगवती पाल तथा वार्ड 38 की सभी सहायिकाओं को पुष्पहार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
 ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बच्चों के पोषण एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों को शामिल किया गया।
 कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्थानीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
“सेवा-संकल्प अभियान” 

“सेवा मेरा योगदान” के तहत वृद्धाश्रम में हुआ कार्यक्रम 

वृद्धजनों के सम्मान, सेवा एवं अपनत्व का दिया संदेश

योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल ग्वालियर द्वारा रविवार को माधव बाल निकेतन वृद्धाश्रम में सेवा एवं आत्मीयता से परिपूर्ण एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जन अभियान परिषद के दिशा-निर्देशानुसार सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 02 से 10 अक्टूबर की श्रृंखला के अंतर्गत संपन्न हुआ। जिसकी मुख्य प्रेरणा सेवा से जनभागीदारी और जनभागीदारी से जनांदोलन की मूल भावना है।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमलाराजा गर्ल्स कॉलेज ग्वालियर की प्राचार्य डॉ. साधना श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार प्रजापति उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर डॉ. साधना श्रीवास्तव ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके जीवन के अनुभवों और भावनाओं को जाना। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सेवा और उनके साथ समय बिताना हमारी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है। युवाओं को आगे आकर बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सफल युवा मंडल के सदस्यों ने सभी बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताया।
 कार्यक्रम के दौरान एक वृद्धजन ने समाज के समक्ष भावुक अपील रखते हुए कहा कि वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या आज के समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। सरकार और समाज को मिलकर ऐसी व्यवस्थाएं बनानी चाहिए, जिससे बुजुर्ग अपने बच्चों व परिजनों के साथ सम्मानपूर्वक रह सकें। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि एक दिन ऐसा आए जब परिवार होते हुए भी कोई वृद्ध वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर न हो।
 कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस 9 दिवसीय विशेष ‘सेवा मेरा योगदान’ सप्ताह का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम छोर पर बैठे हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना है। परिषद के मार्गदर्शन में संस्था स्वास्थ्य शिविरों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धजन एवं दिव्यांग सेवा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
 कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया तथा भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान देश की सर्वोच्च प्राथमिकता - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री ने किया सेवा संकल्प अभियान के तहत 51 पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों का सम्मान किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के रेसकोर्स रोड स्थित 38 नम्बर कार्यालय पर आयोजित इस समारोह में  देश की सरहद की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों की वीरांगनाओं, उनके परिजनों एवं पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्री योगेन्द्र सिंह तोमर, श्री प्रमोद परमार, श्री शैलेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री लवी खंडेलवाल, श्री महेश सिंह भदौरिया, श्री अरुण बाजपेयी सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वीर सैनिकों से जुड़ी स्मृतियों एवं वीर गाथाओं को साझा करते हुए राष्ट्र सेवा में सैनिकों के योगदान को अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान ऊर्जा मंत्री ने 51 वीर सपूतों  को शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके त्याग, समर्पण एवं देश के प्रति योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
 सेवा संकल्प अभियान के तहत उप नगर ग्वालियर में समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान, कल्याण एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आयोजित इस समारोह के माध्यम से वीर सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करें 
-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री

'सेवा संकल्प अभियान' के अन्तर्गत ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को उप नगर ग्वालियर के न्यू कॉलोनी स्थित नवीन पार्क में राजा मानसिंह तोमर मंडल द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेना भी हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर भाजपा जिला, मंडल पदाधिकारी सहित नगर निगम पार्षद गण तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापवृद्धि) से बचने के लिए हम सबका कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना केवल सरकारों का नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है।
 केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उसी प्रकार देखभाल करने का संकल्प लिया जाता है, जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है। ऊर्जा मंत्री ने आव्हान किया कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर शुद्ध हवा, तापमान में कमी और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित व हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
“सेवा-संकल्प अभियान” 

सेवा सेतु शिविर जन सेवा का सुलभ माध्यम – सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह 

सेवा सेतु शिविर में हजारों पात्र हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

सभी 25 जोन पर आयोजित शिविर में प्राप्त हुए 5267 आवेदन

सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जोन 18 से किया अभियान का शुभारंभ

नगर निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाए गए शिविर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ हजारों पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। सभी जॉन पर 5267 का आवेदन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त किए गए।
 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 18 गोरखी में मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा तथा पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री के.पी. यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। सिविल के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत नगर निगम अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित जरूरतों की जानकारी ली।
 इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सेवा सेतु शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 शहर के अन्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिविर शुरू किए गए। यहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हितग्राहियों के दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया।
 सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक सीधे पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करें।

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हुए 5267 आवेदन

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर के तहत आज मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, निशक्त पेंशन, भवन निर्माण श्रमिक, संबल योजना, पीएम स्व निधि लोन,  राशन कार्ड, गरीबी रेखा आवेदन, महिला बाल विकास, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित लगभग दो दर्जन योजनाओं के तहत नगर निगम सीमा अंतर्गत 5267 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से अनेक आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों को निराकरण के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Gwalior
पैरा कबड्डी ट्रायल-2026 में मंत्री श्री कुशवाह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, चयनित प्रतिभागियों को दिए प्रमाण-पत्र

दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रदेश, देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर  
- मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर के मुरैना लिंक रोड स्थित खेल गांव में ट्रिपलआईटीएम कॉलेज, खेल एवं कल्याण विभाग मध्यप्रदेश तथा पैरा कबड्डी संघ मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मध्यप्रदेश पैरा कबड्डी संघ ट्रायल-2026’ में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा और अदम्य इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और सशक्त मंच उपलब्ध कराने की है। पैरा कबड्डी ट्रायल जैसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
 उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कबड्डी में निपुण दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, ताकि वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें।
 मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि दिव्यांग भाई-बहन अपनी प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर खेल सहित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कभी भी प्रतिभा और सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। मजबूत इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और उचित अवसर से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्यजन की उपस्थिति रही। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Video 15
पानी, बिजली, सड़कें और आवास के साथ मुफ्त इलाज और बेहतर शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी 
- ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का यथोचित समाधान

जन-जन का कल्याण ही केन्द्र और राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य और प्राथमिक जिम्मेदारी है कि सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को रेसकोर्स रोड स्थित अपने सरकारी कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए कही। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जन सुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हर आवेदक से एक-एक कर बात कर उनकी समस्या सुनकर यथोचित समाधान किया।
 ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ ही केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोच हर जरुरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसी सोच को धरातल पर उतारने के लिए सरकार निरंतर कटिबद्ध है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ग्वालियर निरंतर प्रगति कर रहा है। सभी नागरिकों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और मुफ्त इलाज और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा रही है। रोजगार के अवसर  पैदा कर सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यही नहीं सरकार द्वारा पेंशन योजनाओं के जरिए समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि साफ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी बुनियादी जरूरतें हर घर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया गया है। सरकार का प्रयास कानून व्यवस्था बनाए रखकर यह सुनिश्चित करना कि विकास का लाभ किसी एक वर्ग को नहीं, बल्कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansunwai nis:value=JanSunwai nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Video 17
गाँधी जयंती पर हस्तिनापुर में सद्भावना शिविर आयोजित 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को दी गईं शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर हस्तिनापुर में सदभावना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 
 क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के माध्यम से आमजनों के हितार्थ अनेक कल्याणकारी योजनायें आयोजित की जा रही हैं। देश भर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हितग्राहियों को हितलाभ पहुँचाने का कार्य भी किया जा रहा है। सदभावना शिविर के माध्यम से भी आमजनों के हितार्थ शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का सीधा लाभ आमजनों को पहुँचे, इसके सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। 
 शिविर में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव ने भी सदभावना शिविर के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने भी सदभावना शिविर के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के साथ सहभोज का आयोजन भी किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
सेवा-संकल्प अभियान

“आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री कुशवाह

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, मातृशक्ति एवं बच्चों के पोषण, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहा स्थित पुराना जीवाजी गंज स्टेशन के समीप आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, सेक्टर क्रमांक-2 में जिला स्तरीय ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि मातृशक्ति और बाल कल्याण के माध्यम से सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ दी जा रही सेवाएं समाज के विकास में अमूल्य योगदान प्रदान कर रही हैं।
 उन्होंने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले तथा मातृशक्ति और बच्चों का भविष्य सुरक्षित, समृद्ध एवं उज्ज्वल बने।
 कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-जागरूकता जरूरी - मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह

मद्य निषेध सप्ताह के तहत आयोजित जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, रैली में हुए शामिल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास सेवा संकल्प के अंतर्गत रतन शिक्षा समिति एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मद्य निषेध सप्ताह के तहत ग्वालियर में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी रैली में शामिल होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
 रैली विवेकानंद चौराहा से प्रारंभ होकर चेतकपुरी होते हुए छत्री मैदान तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
 इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ना चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करें तथा युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित करें।
 कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करना रहा। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nashamuktbharat nis:value=NashaMuktBharat nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
गांधी जयंती पर मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया श्रमदान 

स्वच्छता अभियान में निभाई सहभागिता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छत्री बाजार स्थित सब्जी मंडी एवं छत्री खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
 उद्यानिकी मंत्री श्री कुशवाह ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को अपने जीवन और विचारों में सर्वोच्च स्थान दिया था। उनका स्वच्छता का संदेश आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
 अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
 स्वच्छता अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhataabhiyan nis:value=SwachhataAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh
एमपी ट्रांसको ने ग्वालियर के बिलौआ में 132 केवी सबस्टेशन किया ऊर्जीकृत - ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने ग्वालियर जिले के बिलौआ क्षेत्र में  132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशन को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर विद्युत पारेषण नेटवर्क से जोड़ दिया है। 50 एमवीए क्षमता वाला यह सबस्टेशन प्रदेश के 418वें ईएचटी सबस्टेशन के रूप में पारेषण प्रणाली का हिस्सा बना है।
 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि बिलौआ सबस्टेशन के ऊर्जीकृत होने से बिलौआ औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत पारेषण व्यवस्था सुदृढ़ होगी। साथ ही क्षेत्र में भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग की पूर्ति के लिए आवश्यक पारेषण क्षमता उपलब्ध हो सकेगी।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस उपलब्धि के लिए एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं कार्मिकों को बधाई दी।

33 केवी के दो औद्योगिक फीडरों पर लोड प्रदाय प्रारंभ

 सबस्टेशन के चालू होते ही 33 केवी के दो औद्योगिक फीडरों को भी सेवा में लेते हुए उन पर सफलतापूर्वक लोड प्रदाय कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीय बनाने में सहायता मिलेगी।

ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर हुई 2161 एमवीए

 बिलौआ सबस्टेशन में 50 एमवीए क्षमता का एक पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत होने के साथ ही ग्वालियर जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़कर 2161 एमवीए हो गई है।

 
119 औद्योगिक एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं सहित 70 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

 एमपी ट्रांसको के बिलौआ सबस्टेशन से 33 केवी के चार फीडरों के माध्यम से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को विद्युत प्रदाय किया जाएगा। इससे क्षेत्र की 119 औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों, लगभग 60 गांवों के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं, दो नगर परिषदों तथा बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर लगभग 70 हजार विद्युत उपभोक्ता इस व्यवस्था से लाभान्वित होंगे।

ग्वालियर जिले का 12वां ईएचटी सबस्टेशन

 बिलौआ ग्वालियर जिले का 12वां एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशन है। जिले में इसके अतिरिक्त 220 केवी के महलगांव तथा सिथौली सबस्टेशन सहित 132 केवी  वोल्टेज लेवल के मोतीझील, मोहना, हस्तिनापुर, मुरार, तिघरा रोड, डबरा, चीनौर, भितरवार एवं फूलबाग (जीआईएस) सबस्टेशन संचालित हैं। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mppowertransmission nis:value=mppowertransmission nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
उड़ीसा से आए दल ने देखीं ग्वालियर विकास की परियोजनायें 

लक्ष्मीबाई समाधि स्थल एवं ग्वालियर किले का भी किया अवलोकन 

सेवा-संकल्प अभियान के तहत उड़ीसा से आए 28 सदस्यीय सोशल मीडिया प्रभावक (इन्फ्लुयेंसर) दल ने गुरुवार को ग्वालियर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्वालियर के पुरातात्विक महत्व एवं ऐतिहासिक स्थलों का भी अवलोकन किया। 
 उड़ीसा से आए दल ने ग्वालियर के जौरासी के समीप निर्मित किए जा रहे अम्बेडकर धाम का अवलोकन किया। अम्बेडकर धाम का निर्माण लोक निर्माण विभाग की पीआईयू सेल द्वारा किया जा रहा है। अम्बेडकर धाम में लाइब्रेरी, गैलरी एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध होने के साथ-साथ बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त होगी। दल द्वारा ग्वालियर में ही पर्यटन विभाग के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से निर्मित किया गया है। अटल स्मारक निर्माण का भी दल ने अवलोकन किया। अटलजी के जीवन दर्शन पर आधारित यह भव्य स्मारक शीघ्र ही पूर्ण होगा। 
 उड़ीसा से आए दल ने ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल का भी अवलोकन किया। ग्वालियर का विमानतल बहुत ही आधुनिक और कम समय में निर्मित किया गया एयरपोर्ट है। दल द्वारा इसके पश्चात स्मार्ट सिटी के माध्यम से ग्वालियर में निर्मित किए गए अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड का भी अवलोकन किया। दिव्यांगजनों के लिये ग्वालियर में निर्मित स्टेडियम का भी दल के सदस्यों ने अवलोकन किया और स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिये उपलब्ध कराई गई खेल की आधुनिक सुविधाओं को भी देखा। 
 उड़ीसा से आए दल द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किए गए। इसके साथ ही ग्वालियर के ऐतिहासिक किले का भी दल के सदस्यों ने अवलोकन किया। 
 अटल स्मारक निर्माण का अवलोकन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौनिया ने भी दल के सदस्यों से भेंट की और ग्वालियर विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
वृद्धजन हमारी अमूल्य धरोहर, उनके अनुभव और आशीर्वाद से समृद्ध होता समाज - मंत्री श्री कुशवाह

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान, तीन शतायु माताओं को विशेष सम्मान

जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल एवं दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव, ज्ञान और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार है। वृद्धजनों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित न रहकर हमारे व्यवहार और संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने यह बात अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कहीं । कार्यक्रम में 500 से अधिक वृद्धिजनों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री आलोक शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री शंकर लालवानी उपस्थित थे

मंत्री श्री कुशवाह कहा कि कार्यक्रम में ऐसे वयोवृद्ध भी उपस्थित हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किए हैं। उनके पास एक शताब्दी का अनुभव है, जिससे समाज और युवा पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठजन एक खुली किताब की तरह होते हैं। उनके साथ बैठकर, उनसे संवाद कर उनके जीवन के अनुभव और ज्ञान को आत्मसात किया जा सकता है। वरिष्ठजन परिवार से जुड़े रहें और उन्हें अनावश्यक सामाजिक बंदिशों में न बांधा जाए। जो वृद्धजन स्वस्थ हैं और काम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार सक्रिय रहने के अवसर मिलना चाहिए।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि भारत की पारिवारिक व्यवस्था, संस्कार और जीवन-मूल्य पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का विषय हैं। दुनिया के कई विकसित देश भी परिवार, बुजुर्गों के सम्मान और जीवन-मूल्यों से जुड़ी भारतीय परंपराओं से सीख रहे हैं। हमें अपनी इस समृद्ध परंपरा को और मजबूत करते हुए वृद्धजनों के सम्मान और सेवा को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों तथा अन्य सामाजिक रूप से जरूरतमंद वर्गों की आवश्यकताओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरा करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उन्हें सम्मानजनक एवं बेहतर जीवन के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध हो। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भी वरिष्ठजनों के सम्मान एवं कल्याण को महत्व दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण और सहायक उपकरणों की उपलब्धता इसी दिशा में किए जा रहे कार्यों का हिस्सा है। उन्होंने सभी वृद्धजनों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव, योगदान और संस्कारों से परिवार एवं समाज को समृद्ध किया है। उनका सम्मान और गरिमापूर्ण उपस्थिति परिवार तथा समाज की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। उनके जीवन का अनुभव नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देता है।

विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धजनों का सम्मान समाज में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उनके अनुभव और आशीर्वाद समाज के लिए अमूल्य हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पं. श्री विष्णु राजोरिया ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान हमारी संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है। परिवार और समाज में वरिष्ठजनों के अनुभव एवं मार्गदर्शन को सम्मान देना हमारी जिम्मेदारी है।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने कहा कि जीवन प्रत्याशा बढ़ने के साथ वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। वृद्धजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। विभाग द्वारा इस दिशा में विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं तथा देखभाल से जुड़े प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का उद्देश्य वरिष्ठजनों के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण एवं साइबर जागरूकता जैसी सुविधाओं के माध्यम से वृद्धजनों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों को आवश्यक सेवाएं और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली तीन शतायु माताओं श्रीमती राजूबाई, श्रीमती तुलसीबाई एवं श्रीमती कौशल्या देवी को विशेष शतायु सम्मान प्रदान किया गया। तीनों शतायु माताओं को ₹5,100 की सम्मान राशि एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महावीर संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में अधिक सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग मिलेगा। साथ ही वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी और दैनिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भरता प्राप्त होगी। वृद्ध मित्रों ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने वरिष्ठजनों की सहायता करने, उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग किया।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर, आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=gwalior nis:enabled=true nis:link/>
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh