संविधान दिवस पर विशेष | जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पिपराही में आज संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया तथा सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
कार्यक्रम में न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व के आदर्शों को अपनाने, मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
#संविधानदिवस #ConstitutionDay #शिवहर #Sheohar #पिपराही #डॉभीमरावअंबेडकर #भारतीयसंविधान #DPROSheohar
Sheohar, Bihar | Nov 26, 2026