📢 जिला पदाधिकारी, शिवहर ने किया विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण; गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
आज दिनांक 25.11.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा जिले में विभिन्न प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
🔹 FSTP हेतु भूमि निरीक्षण (कुशहर पंचायत): फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी को संबंधित एजेंसी से तकनीकी जांच प्रतिवेदन प्राप्त कर विभागीय नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
🔹 नवनिर्मित पथ का अवलोकन: जगदीश नंदन द्वार से प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय होते हुए सब्जी मंडी की ओर जाने वाले नवनिर्मित पथ का स्थल अवलोकन किया गया।
🔹 मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (पहाड़पुर, डुमरी कटसरी): सिविल संरचना निर्माण की धीमी प्रगति को देखते हुए संबंधित विभाग को तकनीकी मानकों का पालन करने, नियमित निगरानी रखने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
🔹 TPD कम्पोस्ट प्लांट: निर्माण कार्य की धीमी गति पर संबंधित पदाधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया गया, ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके।
📍 जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर
#Sheohar #DMSheohar #Bihar #SwachhBharatMission #DevelopmentWork #शिवहर #जिला_प्रशासन_शिवहर #विकास_कार्य
Sheohar, Bihar | Nov 25, 2026