🇮🇳 संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, संवैधानिक आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प 📜
संविधान दिवस (26 नवंबर) के अवसर पर आज शिवहर प्रखंड की सरसौला खुर्द ग्राम पंचायत स्थित अमृत सरोवर, रामजानकी मठ परिसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त (DDC), शिवहर श्री संजय कुमार ने उपस्थित आमजनों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) की शपथ दिलाई। सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता, व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निदेशक (NEP), कार्यक्रम पदाधिकारी (वि बी-जी राम जी), पंचायत कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#ConstitutionDay #SamvidhanDiwas #Sheohar #DPROSheohar #IndianConstitution #Preamble #AmritSarovar #Bihar #शिवहर #संविधान_दिवस
Sheohar, Bihar | Nov 26, 2026