डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, कुशहर में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित
आज (26 नवंबर 2026) उप विकास आयुक्त, शिवहर की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, कुशहर में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में छात्रों के हित में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा की गई—
▪️ भोजन एवं जलपान: ‘दीदी की रसोई’ के माध्यम से दी जा रही भोजन व जलपान व्यवस्था की समीक्षा।
▪️ साफ-सफाई: विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं हाउसकीपिंग सेवाओं का अवलोकन।
▪️ पोशाक आपूर्ति: छात्रों को समय पर पोशाक उपलब्ध कराने की स्थिति पर चर्चा।
▪️ सेवा अनुश्रवण: विद्यालय प्रबंधन और जीविका प्रतिनिधियों के साथ संचालन से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श।
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, शिवहर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), रचना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष एवं सचिव तथा जीविका के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
#शिवहर #जिलाप्रशासनशिवहर #DIPRSheohar #शिक्षा #आवासीयविद्यालय #जीविका #दीदीकीरसोई #स्वच्छता #छात्रकल्याण
Sheohar, Bihar | Nov 26, 2026