Public App Logo
Profile Picture

Sheohar District Administration

@DPROSheohar
197Followers
0Following
दिनांक-18.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

---- ​जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 को लेकर बैठक संपन्न, प्रतियोगिता की तिथियों में हुआ संशोधन।
​▪️ निबंधन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित, जल्द जारी होंगी प्रतियोगिता की नई तिथियां
▪️ जिले के तीन प्रमुख केंद्रों पर होगा खेलों का भव्य आयोजन ----
​
जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आज दिनांक-18.09.2026 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 की आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने और आगामी खेल प्रतियोगिता की रूपरेखा व तैयारियों को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। 
        कतिपय कारणों से वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया जाएगा। ​आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता के आयोजन की नई (संशोधित) तिथियों की घोषणा जल्द ही एक अलग सूचना के माध्यम से जारी की जाएगी।
                जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी संबंधित विद्यालयों, खेल संस्थानों एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निर्देश देते हुए अपील की है कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपना निबंधन (Registration) हर हाल में 25 सितंबर, 2026 तक सुनिश्चित कर लें। निर्धारित तिथि के बाद निबंधन पर विचार नहीं किया जाएगा।
​इस भव्य वार्षिक खेल प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिले में तीन प्रमुख आयोजन स्थलों का चयन किया गया है, जहाँ  शतरंज, कबड्डी, साईकलिंग, अथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, खो - खो, टेबल टेनिस, योग आदि विधाओं का आयोजन होगा:
1. ​नवाब हाई स्कूल, शिवहर
2. ​समाहरणालय मैदान , शिवहर
3. ​खेल भवन, शिवहर
कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद शिवहर को निदेशित किया गया कि कार्यक्रम से पूर्व सभी मैदानों को दुरुस्त करेंगे।

​जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चयनित सभी आयोजन स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए  पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं ससमय दुरुस्त कर ली जाएं। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, उपाधीक्षक (खेल), निदेशक (एन ई पी), पुलिस उपाधीक्षक सहित जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
             ​जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने जिले के सभी युवाओं और छात्र-छात्राओं से इस खेल महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और 25 सितंबर तक अनिवार्य रूप से अपना निबंधन कराने का आह्वान किया है।
आज दिनांक 18.09.2026 को उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा उच्च विद्यालय, कुशहर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति, आधारभूत संरचना और परिसर के रखरखाव का जायजा लेना था।  
               ​निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए और दिशा-निर्देश जारी किए गए:
1. ​छात्रों से सीधा संवाद एवं मूल्यांकन: उप विकास आयुक्त महोदय ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास (Smart Class) के संबंध में बच्चों से सीधा फीडबैक लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने पठन-पाठन की स्थिति के बारे में भी बच्चों से विस्तार से बातचीत की। बच्चों के ज्ञान के स्तर को परखने के लिए उनसे विषयवार (Subjectwise) सवाल भी पूछे गए।  
2. ​परिसर और सुविधाओं का जायजा: शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया।  
3. ​प्रधानाध्यापक को निर्देश: विद्यालय की व्यवस्था में पाई गई कमियों को त्वरित गति से दूर करने के लिए प्रधानाध्यापक (Principal) को सख्त निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, खेल मैदान में उगी अत्यधिक घास को तुरंत हटाने का भी स्पष्ट निर्देश दिया गया ताकि बच्चों को खेलने में सुविधा हो सके।  

​जिला प्रशासन विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल और स्वच्छ परिसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, शिवहर
दिनांक: 18.09.2026

श्रीमति प्रतिभा रानी, जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, शिवहर का भ्रमण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं, कम्प्यूटर कक्ष, विद्यालय परिसर, शौचालय, कम्प्यूटर लैब तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विद्यालय की कक्षा-वार समय-सारणी (क्लास रूटीन) की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्षा के लिए सुव्यवस्थित रूटीन तैयार किया जाए तथा उसी के अनुरूप नियमित रूप से पठन-पाठन कराया जाए। सभी शिक्षक निर्धारित समय पर अपनी कक्षाओं में उपस्थित रहें और प्रत्येक विषय की पढ़ाई सुनिश्चित करें। कक्षा-संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही गई।

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में प्रतिदिन समयबद्ध एवं अनुशासित तरीके से प्रार्थना सभा आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, सुविचार, सामान्य ज्ञान, समाचार-वाचन, स्वच्छता, अनुशासन एवं नैतिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाए। विद्यार्थियों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए।

कम्प्यूटर लैब के निरीक्षण के क्रम में कक्ष में फैली गन्दगी को देख कर महोदया काफी नाराज़ हुईं। डी पी पो शिक्षा को 24 घण्टे के भीतर कक्ष एवं कम्प्यूटर मशीन की साफ सफाई कराते हुए इसे नियमित रूप से संचालित करने तथा सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार व्यावहारिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपलब्ध कम्प्यूटर एवं अन्य उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखे जाएँ और कम्प्यूटर कक्षा केवल औपचारिकता बनकर न रहे। विद्यार्थियों को बुनियादी डिजिटल ज्ञान एवं कम्प्यूटर के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को निम्नलिखित निर्देश दिए—

1. कक्षा-वार एवं विषय-वार रूटीन तैयार कर उसका अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
2. विद्यालय में प्रतिदिन निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित प्रार्थना सभा आयोजित की जाए।
3. कम्प्यूटर कक्षा का नियमित संचालन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए।
4. शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की समय पर और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
5. कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष शैक्षणिक सहायता की व्यवस्था की जाए।
6. विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
7. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाए।
इस निरीक्षण के क्रम में सभापति, नगर परिषद, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिया गया।
दिनांक – 18.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर
जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आज आदर्श मध्य विद्यालय, शिवहर में संचालित बौद्धिक दिव्यांग/श्रवण बाधित दिव्यांग संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने केंद्र में बौद्धिक दिव्यांग/ श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विशेष शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण-सहायक सामग्री, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोग, संबंधित अभिलेखों तथा केंद्र की समग्र कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया।

जिला पदाधिकारी ने संसाधन केंद्र में उपस्थित बी आर पी (दिव्यांगजन) को निर्देश दिया कि दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र से जुड़े प्रत्येक पात्र बच्चे के शैक्षणिक एवं व्यवहारिक विकास की सतत निगरानी की जाए। बच्चों एवं उनके अभिभावकों से नियमित संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने केंद्र की साफ-सफाई, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को केंद्र का नियमित अनुश्रवण करने तथा उपलब्ध सरकारी सुविधाओं एवं संसाधनों का शत-प्रतिशत लाभ दिव्यांग बच्चों तक पहुँचाना सुनिश्चित करने को कहा।
इस निरीक्षण के क्रम में सभापति, नगर परिषद शिवहर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विशेष कार्य कार्य पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास एवं समावेशी विकास के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
दिनांक-18.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
जिले के ग्रामीण विकास को गति देने, प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने और पंचायती राज व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी (DPRO) की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में जिले के सभी पंचायत सचिवों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
        ​  बैठक के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने पंचायत स्तरीय विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों व पंचायत सचिवों को निम्नलिखित कड़े दिशा-निर्देश जारी किए:
1. ​लंबित विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करना: पंचायतों में संचालित मुख्य विकास कार्यों, विशेषकर गली-नाली पक्कीकरण, नल-जल योजना और पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। सभी लंबित योजनाओं को बिना किसी विलंब के निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया।
2. ​RTPSकाउंटरों का सुचारू संचालन: ग्रामीणों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंचायत सरकार भवनों में स्थित RTPS काउंटरों को शत-प्रतिशत सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि आमजन को जाति, आय, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए प्रखंड मुख्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें पंचायत स्तर पर ही सुविधा मिल सके।
3. ​जन-शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन: आम जनता द्वारा दिए गए आवेदनों और जन-शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने की हिदायत दी गई।
4. ​वित्तीय अनुशासन एवं पूर्ण पारदर्शिता: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकारी राशि के उपयोग के दौरान पूरी तरह से वित्तीय नियमों और अनुशासन का पालन करने का निर्देश दिया गया। कार्यों में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा।
​
बैठक के समापन पर डीपीआरओ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता या टालमटोल का रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पंचायत सचिव बिना पूर्व सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित पाए जाएंगे या सौंपे गए दायित्वों में हीला-हवाली करेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
          इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), डीपीआरसी के तकनीकी एवं प्रशासनिक कर्मी तथा जिले के समस्त पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
दिनांक-18.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर 
​पूर्वी चम्पारण जिला के पताही अंचल के अंतर्गत आने वाले देवापुर संगम स्थल-घाट पर भाद्रपद माह के त्रयोदशी एवं अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावनाओं, आवश्यक तैयारियों एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से आज दिनांक 18.09.2026 को शिवहर की जिलाधिकारी महोदया द्वारा बेलवा डैम एवं आसपास के स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया।
​         जिलाधिकारी महोदया द्वारा सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए हैं:
1. ​बचाव दलों की तैनाती: किसी भी आपात स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थल पर NDRF, SDRF, गोताखोरों तथा सहायक आपदा पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति (deputation) का निर्देश दिया गया है।
2. ​सतत निगरानी: बागमती प्रमंडल, शिवहर को निर्देश दिया गया है कि वे मेला स्थल और डैम के आसपास सतत निगरानी (continuous monitoring) रखें।
3. ​जलस्तर पर नजर: अधिकारियों को सख्त आदेश दिया गया है कि बागमती नदी के जलस्तर में होने वाली किसी भी संभावित वृद्धि पर पैनी नजर रखी जाए।

​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर कार्यपालक अभियंता (बागमती), विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD), अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक आपदा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
        ​जिला प्रशासन मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, शिवहर
दिनांक :- 18.09.26

जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आँगनवाड़ी केंद्र संख्या–111 का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र के संचालन एवं विभागीय दायित्वों के निर्वहन में कई कमियाँ पाई गईं। इस पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आँगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को मिलने वाली सेवाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सेवाओं में लापरवाही बरतना सरकारी दायित्वों के प्रति गंभीर उदासीनता मानी जाएगी।

निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित कर्मी एवं पर्यवेक्षणीय पदाधिकारी से स्पष्टीकरण (Show Cause) माँगने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में दोषी कर्मियों एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने बाल विकास परियोजना से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आँगनवाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित समय-सारणी एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करें। लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य, विद्यालय-पूर्व शिक्षा तथा अन्य निर्धारित सेवाएँ नियमित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएँ।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को केंद्र की सभी कमियों को अविलंब दूर कराने तथा अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के अन्य आँगनवाड़ी केंद्रों का भी नियमित एवं औचक निरीक्षण करने को कहा।
इस निरीक्षण के क्रम में सभापति, नगर परिषद एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के प्रति जिला प्रशासन की “शून्य सहनशीलता” की नीति है। बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों और सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी कमियाँ पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दिनांक: 18.09.2026
प्रेषक: जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
​आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के अपने संकल्प को दोहराते हुए, आज दिनांक 18.09.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी एवं उप-विकास आयुक्त (DDC), शिवहर ने अपने-अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने सीधा संवाद स्थापित कर अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिन पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
          ​विदित हो कि प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यता स्वास्थ्य, स्थापना, ज़मीन दख़ल, म्यूटेशन आदि से सम्बंधित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
         ​जिलाधिकारी महोदया  एवं उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को पुनः कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि:
1. ​समयबद्ध समाधान: सभी मामलों की पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जांच कर एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
2. ​ईज ऑफ लिविंग: नागरिकों की सुविधा (ईज ऑफ लिविंग) सुनिश्चित करना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।
3. ​लापरवाही पर होगी कार्रवाई: जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर शिथिलता, टालमटोल या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

​सभी प्राप्त शिकायतों को विधिवत रूप से संबंधित विभागों को सौंपते हुए प्रशासन ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि उनकी हर समस्या का उचित और त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
दिनांक – 18.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर
राज्य में जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव तथा आधारभूत संरचनाओं के उन्नयन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी सहित जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने संवाद कक्ष, समाहरणालय, शिवहर से सहभागिता की।

‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी सरकारी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को अधिक उपयोगी, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाना है। अभियान के अंतर्गत पूर्व से उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण, मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के माध्यम से सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों में साफ-सफाई, रख-रखाव, रंग-रोगन, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसका उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सरकारी परिसंपत्तियों के रंग रौग़न, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य  30 नवंबर 2026 तक किया जाना है। नव निर्माण कार्य को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए चयनित कर 31 मार्च 2027 तक पूर्ण किया जाना है।

अभियान में स्थानीय आवश्यकताओं को विशेष महत्व दिया गया है। ग्राम एवं पंचायत स्तर पर उपलब्ध सार्वजनिक परिसंपत्तियों तथा आवश्यक विकास कार्यों की पहचान कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किए जाने पर बल दिया गया है, ताकि विकास कार्यों का लाभ सीधे स्थानीय लोगों तक पहुंचे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अभियान के उद्देश्यों, प्राथमिकताओं तथा विभिन्न स्तरों पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय, कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करने, उपलब्ध परिसंपत्तियों की स्थिति का आकलन करने तथा समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा भी अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की दिशा में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी केंद्र (आई सी डी एस) अंतर्गत  सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं आधारभूत संरचनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनका सीधा संबंध आम नागरिकों, बच्चों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण आबादी को मिलने वाली सुविधाओं से है।

अभियान का उद्देश्य केवल परिसंपत्तियों का भौतिक सुधार करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित, उपयोगी एवं जनोपयोगी बनाना भी है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पहचान कर उनका समाधान किए जाने तथा सरकारी परिसंपत्तियों के बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था विकसित किए जाने पर बल दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तहत संचालित गतिविधियों में जनभागीदारी एवं स्थानीय सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, परिसंपत्तियों के संरक्षण एवं जनसुविधाओं के रख-रखाव के प्रति नागरिकों में जागरूकता विकसित करना अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार होगा।

जिला प्रशासन, शिवहर ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में उपलब्ध सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं जनसुविधाओं के सतत सुधार तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक- 17.09.2026 को स्थानीय गॉंधी भवन में गरीब, वंचित एवं दिव्यांगजनों के सहायतार्थ एक विशेष शिविर का भव्य आयोजन किया गया। 
        कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता ने की। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और हाशिए पर खड़े लोगों को आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना था।
        ​कार्यक्रम में शिवहर की जिलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह, उप विकास आयुक्‍त श्री संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक (एनईपी) श्री हरिमोहन कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती किसलय शर्मा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक श्री ब्रज भूषण कुमार, और जिला दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक सुश्री शुभांगी सिंह सहित जिला स्तरीय कई पदाधिकारी एवं जिला बीस सूत्री कमिटी के उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
          इस मौके पर माननीय मंत्री एवं उपस्थित वरीय पदाधिकारियों के हाथों विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ सीधे तौर पर लाभुकों के बीच बांटे गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
1. ​बैट्री चालित ट्राइसाइकिल: 50 दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा हेतु बैट्री चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।
2. ​सहायक उपकरण: उज्ज्वल दृष्टि योजना के तहत 53 बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मा, 21 दृष्टिबाधित व्यक्तियों को ब्लाइंड किट, 3 लाभार्थियों को श्रवण यंत्र और 1 लाभार्थी को स्मार्ट केन उपलब्ध कराया गया।
3. ​विवाह अनुदान: अंतर्जातीय एवं निःशक्तजन विवाह योजना के तहत 2 लाभुकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) प्रमाण-पत्र सौंपे गए।
4. ​पेंशन व आर्थिक सहायता: वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ते हुए 3 नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। साथ ही, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 3 आश्रितों को एकमुश्त आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
​    5. माननीय मंत्री जी के द्वारा अन्नप्रासन कार्यकर्म में भाग लेते हुए एक बच्चे को अन्न ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा, "ऐसे विशेष शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक और आत्मनिर्भर स्थान दिलाना है।"
आज दिनांक-17.09.2026 को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय शुभारंभ-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्पगुच्छ स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ प्ले कार्ड का प्रदर्शन एवं पीपीटी प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
         ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर बनाए रखना, सरकारी तंत्र के साथ-साथ आम जनमानस को सक्रिय करना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “स्वच्छता की दिशा में आज भी व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है।    
        साफ-सफाई को केवल दायित्व न मानकर अपनी दैनिक आदत में शामिल करें। स्वच्छता से बीमारियों की रोकथाम होती है और आर्थिक बचत के साथ सकारात्मक सोच का संचार होता है।” उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक ‘स्वच्छ शिवहर, स्वच्छ बिहार’ के संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता निभाएं।
               ​पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का साझा कर्तव्य है। उन्होंने तालाबों, पर्यटन स्थलों एवं महापुरुषों की मूर्तियों की नियमित साफ-सफाई पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने कचरा प्रबंधन (Waste Management) को सुदृढ़ करने तथा दिन-रात सेवा में जुटे सफाई मित्रों के प्रति सम्मान का भाव रखने का आह्वान किया।
                कार्यक्रम में भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्धारित पाँच प्रमुख स्तंभों के क्रियान्वयन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई:
1. ​लक्षित स्वच्छता इकाइयों (CTUs/Black Spots) का समयबद्ध रूपांतरण व सौंदर्यीकरण।
2. ​स्वच्छ पाठशाला – युवा फॉर स्वच्छता: स्कूलों/कॉलेजों में बच्चों व युवाओं के माध्यम से जागरूकता।
3. ​सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादन।
4. ​स्वच्छता के लिए जनभागीदारी: प्रभात फेरी, पदयात्रा, स्वच्छता चौपाल व जीरो-वेस्ट आयोजनों का संचालन।
5. ​स्वच्छता से समृद्धि: अपशिष्ट से संसाधन (Waste to Wealth), जैविक खाद निर्माण और आजीविका संवर्धन।

​कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 01 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" सामूहिक श्रमदान अभियान चलेगा और 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं, पौधरोपण ("एक पेड़ मां के नाम") तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाई मित्रों व स्वच्छता चैंपियनों के सम्मान के साथ अभियान का समापन होगा।
दिनांक-17.09.2026
जिला जन-संपर्क संपर्क कार्यालय, शिवहर।
​जिले में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत 'जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता' का आयोजन 21 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। उपाधीक्षक खेल, शिवहर ने सभी मान्यता प्राप्त मध्य, उच्च, उच्चतर माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
​प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंधन प्रपत्र (Eligibility Form) 19 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। आवेदन केवल विद्यालय के लेटर पैड (Forwarding Form) के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे। निबंधन के लिए खेल विधावार योग्यता प्रमाण-पत्र, पिछले वर्ष का अंक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और एक माह पूर्व की उपस्थिति रिपोर्ट संलग्न करना आवश्यक है। खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
​सभी विद्यालयों को अपने दल के लिए खेल पोशाक, यात्रा व्यय और अल्पाहार की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिस विद्यालय की किसी भी खेल विधा में प्रतिभागिता नहीं होगी, वहां के प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षक को इसके लिए दोषी माना जाएगा।
          ​ विशेष जानकारी के लिए निम्नलिखित शारीरिक शिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है:
1. ​कृष्ण चन्द्र – 7992393770
2. ​रंजीत कुमार – 9199073011
3. ​प्रेमशंकर – 8210303020
4. ​संजय कुमार – 9939282274
प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक-16.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

---- DTO कार्यालय में वाहन चालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर किया गया जागरूक ----
​
परिवहन विभाग के निर्देशन में आज जिला परिवहन कार्यालय (DTO) परिसर में वाहन चालकों (ड्राइवर्स) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित करना था। ​प्रशिक्षण शिविर के मुख्य बिंदु:
1. ​यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन: विशेषज्ञों द्वारा चालकों को ओवरस्पीडिंग, गलत ओवरटेकिंग और सिग्नल जंपिंग जैसी जानलेवा गलतियों से बचने की सख्त हिदायत दी गई। इसके साथ ही, वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व दोपहिया वाहनों पर हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के महत्व को विस्तार से समझाया गया।
2. ​प्राथमिक चिकित्सा एवं 'गुड सेमेरिटन' कानून: दुर्घटना की स्थिति में समय का महत्व बताते हुए घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार (First Aid) देने के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा चालकों को 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) कानून के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे बिना किसी कानूनी डर के सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।
3. ​तनाव प्रबंधन और ड्राइविंग व्यवहार: लंबी दूरी के व्यावसायिक और निजी चालकों को वाहन चलाते समय एकाग्रता बनाए रखने, थकान व तनाव से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही, सड़क पर अन्य यात्रियों व चालकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के विशेष टिप्स दिए गए।

शिविर को संबोधित करते हुए मोटर यान निरीक्षक (MVI) सुश्री राखी ने चालकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, "सड़क पर बरती गई थोड़ी सी सावधानी कई बेशकीमती जिंदगियां बचा सकती है।" उन्होंने सभी चालकों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए करें तथा इसे अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं।
               ​कार्यक्रम के अंत में शिविर में भाग लेने वाले सभी चालकों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें परिवहन विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।                   Samrat Choudhary <nis:link nis:type=tag nis:id=sheohar nis:value=Sheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drivesafe nis:value=drivesafe nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safetyonroads nis:value=safetyonroads nis:enabled=true nis:link/>
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
​आज दिनांक 16.09.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), तरियानी का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन, साफ-सफाई और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में कई गंभीर कमियां पाई गईं, जिन पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है।
        ​निरीक्षण के दौरान पाई गई मुख्य खामियां एवं निर्देश:
1. ​दवा भंडारण में लापरवाही: दवा के स्टोर रूम के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि दवाओं का समुचित एवं व्यवस्थित भंडारण नहीं किया गया है।
2. ​स्टोर इंचार्ज से स्पष्टीकरण तलब: दवाओं के रखरखाव में बरती गई इस लापरवाही एवं शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए, स्टोर इंचार्ज श्री अजय कुमार से कार्य पृच्छा (स्पष्टीकरण) का आदेश दिया गया है।
3. ​एक्सपायरी दवाओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी: निरीक्षण में यह भी पाया गया कि स्टोरकीपर/स्टोर इंचार्ज द्वारा एक्सपायरी दवाओं और आलोच्य माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को क्रमागत रूप से सूचीबद्ध नहीं किया जाता है, जिसे जिलाधिकारी ने खेदजनक बताया।
4. ​ड्यूटी रोस्टर का अभाव: अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर किसी सुगोचर (आसानी से दिखने वाले) स्थल पर प्रदर्शित नहीं पाया गया।
5. ​जच्चा-बच्चा किट के वितरण में लापरवाही: जच्चा-बच्चा किट यत्र-तत्र रूप से एक अंधेरे और प्रकाश रहित कमरे में रखे हुए पाए गए। यह स्थिति इस बात को दर्शाती है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा पात्र एवं प्रसव लाभुकों (प्रसूताओं) को मिलने वाली सुविधाओं से उन्हें वंचित रखा जा रहा है।
6. ​साफ-सफाई का घोर अभाव: परिसर में अनावश्यक सामग्री यत्र-तत्र रखी हुई पाई गई, जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। इसके साथ ही, अस्पताल के शौचालयों में गंदगी और पूरे पीएचसी परिसर में साफ-सफाई का भारी अभाव पाया गया।

​जिला पदाधिकारी ने अस्पताल की लचर व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनमानस और विशेषकर प्रसूताओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल सके।
दिनांक- 16.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।

​---- जिला पदाधिकारी ने ​अंचल कार्यालय, तरियानी का किया निरीक्षण, जन सुविधाओं और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की ----
​
आम जनमानस को सुलभ, त्वरित और पारदर्शी सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 16.09.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा अंचल कार्यालय, तरियानी का गहन निरीक्षण किया गया।
       ​जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान अंचल कार्यालय के विभिन्न कार्यों, पंजियों के संधारण, कार्यालय की बुनियादी सुविधाओं, और लोक सेवाओं की अद्यतन स्थिति की बारीकी से जांच की गई। कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए। ​निरीक्षण के दौरान सामने आए मुख्य तथ्य एवं दिए गए निर्देश:
1. ​कर्मचारियों एवं उपस्थिति पंजी की स्थिति: कार्यालय में पदस्थापित अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी, लिपिक और राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति और रिक्तियों की समीक्षा की गई। उपस्थिति पंजी का संधारण सही पाया गया।
2. ​लोक शिकायत निवारण: लोक शिकायत से संबंधित पंजी संधारित पाई गई। जिला लोक शिकायत में 2 और अनुमंडल लोक शिकायत में 4 वाद लंबित पाए गए, जिनकी सुनवाई प्रक्रियाधीन है। इनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
​
​जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में ​राजस्व एवं लोक सेवाओं (RTPS) की स्थिति का भी जायजा लिया। कार्यालय के अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार तरियानी अंचल में विभिन्न विकास और लोक सेवा कार्य प्रगति पर हैं:
1. ​नामांतरण (Mutation): दाखिल-खारिज हेतु प्राप्त कुल 36,453 ऑनलाइन आवेदनों में से 35,602 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है (निष्पादन की स्थिति 97.66 प्रतिशत)। शेष 851 प्रक्रियाधीन आवेदनों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
2. ​भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC): एल.पी.सी. हेतु प्राप्त कुल 440 ऑनलाइन आवेदनों में से 429 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है (निष्पादन की स्थिति 97.5 प्रतिशत)। शेष 11 प्रक्रियाधीन आवेदनों का अविलंब निपटारा करने को कहा गया।
3. परिमार्जन एवं ई-मापी (e-Mapi): परिमार्जन के कुल 4,612 प्राप्त आवेदनों में से 4,123 का निष्पादन कर दिया गया है। ई-मापी के तहत 885 आवेदनों में से 435 मामलों में मापी प्रतिवेदन आवेदक को भेजा जा चुका है।
4. ​लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS): वित्तीय वर्ष में दिनांक 01.04.2026 से 14.09.2026 तक आवासीय प्रमाण-पत्र के 14,986, जाति प्रमाण-पत्र के 13,384, आय प्रमाण-पत्र के 15,490 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के 665 आवेदनों का सफल निष्पादन किया गया है।
5. ​अतिक्रमण (Encroachment) एवं वासगीत पर्चा: वर्ष 2025-26 तक कुल 19 वासगीत पर्चा निर्गत किये गए हैं। अतिक्रमण वाद हेतु पंजी संधारित पाई गई तथा वर्तमान में 3 अतिक्रमण वाद प्रक्रियाधीन हैं। न्यूनतम मजदूरी से संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं पाई गई।

​जिला ​पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पंजियों को अद्यतन व पारदर्शी रखा जाए तथा शेष बचे हुए लंबित आवेदनों का ससमय और नियमसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ज़िला पदाधिकारी द्वारा अंचल कार्यालयों के नियमित निरीक्षण का उद्देश्य भूमि संबंधी मामलों के निष्पदान में तेज़ी लाना, जनता के शिकायतों का त्वरित समाधान, कर्मचारियों के अंदर जवाबदेही को बढ़ाना, अभिलेखों एवं पंजीयों के बेहतर संधारण, राजस्व वसूली में सुधार लाते हुए राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं जानोन्मुखी बनाना है।
दिनांक-16.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
आज जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC) में जिला पंचायती राज पदाधिकारी (DPRO) की अध्यक्षता में जिले के सभी पंचायत कार्यपालक सहायकों (Panchayat Executive Assistants) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करना था।
​डीपीआरओ ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पंचायत कार्यपालक सहायक, सरकार और ग्रामीण जनता के बीच की एक अहम कड़ी हैं। आम जनमानस को सुलभ, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना ही जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
         ​बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश एवं निर्णय:
1. ​RTPS सेवाओं का त्वरित निष्पादन: लोक सेवाओं के अधिकार (RTPS) के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों, जैसे- जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र आदि का निष्पादन हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
2. ​कार्यालय में समय पर उपस्थिति: ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यपालक सहायकों को पंचायत सरकार भवन अथवा कार्यालय में नियमित और समय पर उपस्थित रहने की कड़ी ताकीद की गई है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
3. ​पारदर्शिता और शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance): डीपीआरओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अकारण अनुपस्थिति या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध तत्काल और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
4. ​अभिलेखों का उचित संधारण: पंचायत कार्यालय के सभी डिजिटल और भौतिक रजिस्टरों को पूरी तरह से अद्यतन (Updated) रखने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता के लिए स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया।

​इस समीक्षा बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन ने यह साफ संदेश दिया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पंचायत स्तर की सेवाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। Samrat Choudhary
दिनांक-16.09.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
​---- 'सेवा संकल्प अभियान' का कल से होगा आगाज, जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से की सहयोग की अपील ----
समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य गुरुवार (17 सितंबर 2026) से पूरे जिले में व्यापक स्तर पर शुरू हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' की विस्तृत रूपरेखा साझा करना था। जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन तथा इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
          ​इस वृहद अभियान के तहत जिले में कई जन-कल्याणकारी, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ​अभियान की शुरआत देकुली धाम मंदिर परिसर में 17 सितंबर के अपराह्न 05:00 बजे से ज़िला पदाधिकारी के अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान से की जाएगी। इस अभियान के उपरान्त संध्या में ही देकुली धाम मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इसके अलावा संध्या में जिले के सभी सरकारी संस्थानों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, सभी विद्यालयों तथा लाभार्थियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया जाएगा।
2. ​सेवा मित्र (24 सितंबर से 1 अक्टूबर): सभी सरकारी व निजी विद्यालयों/महाविद्यालयों में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा।
3. ​सेवा स्मरण (17 सितंबर से 17 अक्टूबर): सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसका विशेष मंचन 5 अक्टूबर को किया जाएगा।
4. ​आंगन का मिलन (28 से 30 सितंबर): आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें खेलकूद, पोषण पर चर्चा और माताओं का सम्मान किया जाएगा।
5. ​कहानी बदलाव की (17 सितंबर से 17 अक्टूबर): सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को दर्शाने वाले वीडियो टेस्टिमोनियल (सफलता की कहानियां) तैयार किए जाएंगे।
6. ​सेवा ज्योति यात्रा: युवाओं व आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदयात्रा, साइकिल एवं बाइक यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए विशेष सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे।
7. ​सेवा मेरा योगदान (5 से 9 अक्टूबर): जिले के प्रमुख तालाबों, घाटों एवं 25 चयनित स्थानों पर महाश्रमदान के माध्यम से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।
8. ​संकल्प आपके द्वार (6 अक्टूबर): प्रत्येक प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ जनसमस्याओं का ऑन-द-स्पॉट (त्वरित) निष्पादन होगा और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
9. ​सेवा के रंग (15 अक्टूबर): प्रखंड व नगर निकाय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों (SHG), स्थानीय कलाकारों व एनसीसी/एनएसएस के सहयोग से वृहद रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
10. ​हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज: जिले के प्रतिभाशाली युवाओं और स्टार्टअप्स की पहचान कर उनके नवाचार (आइडिया) को प्रोत्साहित किया जाएगा।
11. ​जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से संवाद): पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं व समाज के विभिन्न वर्गों के साथ विकास कार्यों पर सीधा जन-संवाद स्थापित किया जाएगा।
12. ​25 साल, 25 कहानियां: जिले के प्रमुख विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित सफलता की 25 बेहतरीन कहानियों का एक विशेष संकलन तैयार किया जाएगा।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 'सेवा संकल्प अभियान' का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को विकास की प्रक्रिया में भागीदार बनाना है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे एक जन-आंदोलन का रूप दें।
🚨 शिवहर जिला प्रशासन का कड़ा कदम! नौनिहालों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं। 👶🍎
​आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने सुगिया कटसरी पंचायत के रघुनाथपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (संख्या-133) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी।
​निरीक्षण की मुख्य बातें:
​👦 बच्चों से संवाद: डीएम साहिबा ने बच्चों से बात कर उन्हें मिलने वाले भोजन, मीनू और गुणवत्ता की जानकारी ली।
​⚖️ स्वास्थ्य की जांच: बच्चों के सही शारीरिक विकास और पोषण स्तर को परखने के लिए मौके पर ही उनका वजन कराया गया।
​⚠️ सख्त निर्देश: केंद्र की सेविका (खुशबू कुमारी) और सहायिका को साफ-सफाई, सही पोषाहार और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
​प्रशासन का स्पष्ट संदेश: बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और उनके विकास से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवहर को 'कुपोषण मुक्त' बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे! 💪
​<nis:link nis:type=tag nis:id=sheohar nis:value=Sheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sheoharadministration nis:value=SheoharAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anganwadi nis:value=Anganwadi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childhealth nis:value=ChildHealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=malnutritionfreesheohar nis:value=MalnutritionFreeSheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmsheohar nis:value=DMSheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spsheohar nis:value=SPSheohar nis:enabled=true nis:link/>
📢 सुगिया कटसरी में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर' सफलतापूर्वक संपन्न!
​आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके दरवाजे तक पहुँचाने के लिए आज शिवहर प्रखंड के सुगिया कटसरी पंचायत भवन में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में डीएम और एसपी महोदय ने विशेष रूप से शिरकत कर जनता की समस्याओं को सुना।
​शिविर की मुख्य झलकियां:
​त्वरित समाधान: अधिकारियों की तत्परता से प्राप्त कुल 48 आवेदनों में से 47 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया! 📝✅
​पीएम आवास योजना: 6 महिला लाभुकों (साबरा खातुन, कैशर जहाँ, तंजिला खातुन व अन्य) को उनके पक्के मकान की 'प्रतीकात्मक चाबी' सौंपी गई। 🔑🏡
​जन्म प्रमाण-पत्र: 8 बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र निर्गत कर उनके परिजनों को सौंपे गए। 📜👶
​इस अवसर पर OSD, DPRO और BDO सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सुदूर ग्रामीण इलाकों के लोगों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए शिवहर जिला प्रशासन आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन करने के लिए कटिबद्ध है! 🤝
​📍 स्थान: सुगिया कटसरी पंचायत भवन, शिवहर
📅 दिनांक: 15.09.2026
​<nis:link nis:type=tag nis:id=sheohar nis:value=Sheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sheoharadministration nis:value=SheoharAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmawasyojana nis:value=PMAwasYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicservice nis:value=PublicService nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmsheohar nis:value=DMSheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=citizenservices nis:value=CitizenServices nis:enabled=true nis:link/>
Video 19
📢 शिवहर में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का शंखनाद! 🌟
​जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा जिले की सार्वजनिक परिसंपत्तियों और विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक ऐतिहासिक महाभियान की शुरुआत की जा रही है।
​🗓️ महत्वपूर्ण तिथियां:
​जन-जागरूकता व विशेष कार्यक्रम: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026
​लंबित कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य: 30 नवंबर 2026
​नई संरचनाओं का निर्माण लक्ष्य: 31 मार्च 2027
​🎯 अभियान के मुख्य आकर्षण (13 विशेष थीम):
​🪔 आशीर्वाद का दीया: प्रमुख स्थलों व संस्थानों पर लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलन।
​🎨 युवा सहभागिता: 'विकसित भारत' पर चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और हैकाथॉन।
​🧹 महाश्रमदान: प्रमुख तालाबों, घाटों और 25 चयनित स्थानों पर वृहद सफाई अभियान।
​⛺ संकल्प आपके द्वार: प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर जनसमस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन।
​🏥 स्वास्थ्य कायाकल्प: सदर अस्पताल से लेकर प्राथमिक व उप-केंद्रों की तस्वीर और तकदीर बदलने की पहल।
​🤝 जिला प्रशासन की अपील:
एक स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज की नींव रखता है। आइए, इस महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और विशेषकर अस्पताल परिसरों को स्वच्छ रखने में अपना अमूल्य सहयोग दें।
​आपके सहयोग और हमारे संकल्प से ही "स्वस्थ शिवहर, सुंदर शिवहर" का सपना साकार होगा!
​<nis:link nis:type=tag nis:id=sheohar nis:value=Sheohar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalp nis:value=SevaSankalp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kayakalpabhiyan nis:value=KayakalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharat2047 nis:value=ViksitBharat2047 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihardevelopment nis:value=BiharDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthysheohar nis:value=HealthySheohar nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
Video 22
Video 23
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज भारत रत्न डॉ० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्म दिवस के अवसर पर विश्वेश्वरैया भवन परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में स्व० डॉ० मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Samrat Choudhary 
<nis:link nis:type=tag nis:id=engineersday nis:value=EngineersDay nis:enabled=true nis:link/>