अमरिया: धुंधरी दरगाह पर उर्स में जायरीनों का सैलाब उमड़ा, चादरपोशी कर मांगी दुआएं
अमरिया क्षेत्र धुंधरी गांव की दरगाह मकसूदुल औलिया पर चल रहे हजरत सूफी ख्वाजा मकसूद हसन शाह रहमतुल्लाह अलैहे के उर्स में रविवार को चादरपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सज्जादानशीन हजरत सूफी शाकिर मियां की सरपरस्ती में हुई आम चादरपोशी में दूरदराज और आसपास के इलाकों से सैकड़ों जायरीन पहुंचे। जायरीनों ने चादर चढ़ाकर दुआएं मांगी।