तिजारा: सलारपुर में नाले में मिला अधेड़ का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
Tijara, Alwar | Nov 9, 2026 खुशखेडा थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में नाले में एक 53 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान सलारपुर निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र करीब 7 दिन से घर से लापता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है।