#श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस को झटका, एक दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन!
#श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी की है। भाजपा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।
#BJP #UttarakhandPolitics #SrinagarAssembly #DhanSinghRawat #PauriGarhwal
Pauri, Garhwal | Nov 2, 2026