Public App Logo
Profile Picture

पहाड़ ख़बरसार

@mukesh77617
42734Followers
21Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=कैंसर nis:value=कैंसर nis:enabled=true nis:link/> जैसी असाध्य बीमारी को हराकर लौटे सांसद अनिल बलूनी का जोश और जज्बा हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी मुश्किलों से हार मान बैठा हो।

राजनीति की बिसात हो या फुटबॉल का मैदान, सांसद अनिल बलूनी ने हर जगह अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है! वायरल हो रहे इस वीडियो में फुटबॉल के मैदान में उनका यह अद्भुत उत्साह देखने लायक है, जहाँ वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ⚽🔥

अदम्य इच्छाशक्ति और कभी न हार मानने वाले इस जज्बे को सलाम...
<nis:link nis:type=tag nis:id=गढ़वाल nis:value=गढ़वाल nis:enabled=true nis:link/> सांसद  अनिल बलूनी जी  के प्रयासों से घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग अवधि अब शहरी और ग्रामीण—दोनों क्षेत्रों के लिए समान रूप से 25 दिन कर दी गई है।

इस जनहितकारी निर्णय के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का हार्दिक आभार।
Nitin NabinAnil BaluniBJP UttarakhandBharatiya Janata Party (BJP)समर्थक अनिल बलूनी
<nis:link nis:type=tag nis:id=जनपद nis:value=जनपद nis:enabled=true nis:link/> में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर मनाया गया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका हुआ पौष्टिक भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कार्मिकों द्वारा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गयी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं के प्रति समुदाय की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=गगवाड़स्यूं nis:value=गगवाड़स्यूं nis:enabled=true nis:link/> पट्टी में कांग्रेस का जनसंवाद, अरुणा कुमार ने मांगा समर्थन
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने गोल्डी भाई एवं देबू भाई की अध्यक्षता में गगवाड़स्यूं पट्टी के गुमांई और तमलाग ल्वाली बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंचे सम्मानित जनमानस से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया गया।
अरुणा कुमार ने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान राहुल सिंह नेगी, शंकर सिंह, संचित कुमार, मनोज कुमार जखमोला, विनोद जी, सुनील, बालवीर मांडागी, लोकेश कुमार, सुनील रावत, अनिल रावत, अतुल नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीजीआर nis:value=बीजीआर nis:enabled=true nis:link/> परिसर पौड़ी में हुए छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई के आयुष थपलियाल ने छात्र संघ अध्यक्ष के लिए मारी बाजी
<nis:link nis:type=tag nis:id=आवासीय nis:value=आवासीय nis:enabled=true nis:link/> क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपदीय चयन ट्रायल्स आयोजित

रांसी स्टेडियम में आठ खेलों के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी में वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु जनपदीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। रांसी स्टेडियम में 9 एवं 10 सितंबर को आयोजित ट्रायल्स में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

चयन ट्रायल्स में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट, हैंडबॉल, बॉक्सिंग एवं हॉकी में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल एवं तकनीकी दक्षता का निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षण किया गया। जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावासों में खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ बेहतर खेल प्रशिक्षण, आवश्यक सुविधाएं एवं अभ्यास का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के पर्याप्त अवसर दिए जा  रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश

पौड़ी में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर विविध कार्यक्रमों की रही धूम, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा

जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया पंत जी को नमन, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों से जीवंत किया उनका जीवन
<nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सेवायोजन विभाग द्वारा जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी लैंसडाउन अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में आरएसपीएल, युवा शक्ति फाउंडेशन, सी-पेट, मारुति सुजुकी, क्वेसकॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कैम्प-108, वैभव ग्लोबल लिमिटेड, टीटीके टाइटन सहित कुल 10 कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों द्वारा ऑपरेटर, ट्रेनी, इंजीनियर, सेल्स एवं मार्केटिंग मैनेजर तथा फील्ड स्टाफ सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जनपद के कुल 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत विभिन्न नियोजकों द्वारा 18 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 90 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।

रोजगार मेले के माध्यम से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही अभ्यर्थियों और नियोजकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच मिला। विभाग द्वारा युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सड़क nis:value=सड़क nis:enabled=true nis:link/> के गड्ढे हों तो ऐसे हो कि....
धन्यवाद राजीव खत्री भाई जी
<nis:link nis:type=tag nis:id=follower nis:value=follower nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रसंघ nis:value=छात्रसंघ nis:enabled=true nis:link/> चुनाव या सियासी शक्ति प्रदर्शन?
एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर, पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP और NSUI ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। झांकियों और शक्ति प्रदर्शन के जरिए दोनों संगठनों ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। 11 सितंबर को मतदान के साथ ही परिणाम भी सामने आएंगे।
अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि किस संगठन का समर्थित प्रत्याशी जीतता है?
सवाल यह भी है कि—
❓ क्या छात्रसंघ चुनाव में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का इस तरह खुलकर सामने आना सही है?
❓ क्या इससे छात्रहित के मुद्दे पीछे छूटकर राजनीति और शक्ति प्रदर्शन आगे नहीं आ जाता?
❓ या फिर छात्र राजनीति में राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करती है?
फैसला 11 सितंबर को छात्र करेंगे… लेकिन सवाल आज भी बड़ा है।
Video 10
<nis:link nis:type=tag nis:id=पोषण nis:value=पोषण nis:enabled=true nis:link/> जागरूकता रैली के साथ नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

*आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन और पोषण योजनाओं के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने पर जोर*

जनपद पौड़ी गढ़वाल की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में दुगड्डा बाल विकास परियोजना में पोषण जागरूकता रैली आयोजित कर पोषण माह का शुभारंभ किया गया।

रैली में नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर सुपरवाइजरों के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई रैली के दौरान चार्ट, पोस्टर एवं तख्तियों के माध्यम से पोषण माह की निर्धारित प्रमुख थीमों पर जनजागरुकता संदेश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया।

रैली के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों, किशोरियों एवं आमजन को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में लाभार्थियों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि पोषण माह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता एवं सहभागिता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वस्थ खान-पान एवं बेहतर पोषण व्यवहार को बढ़ावा देना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=केसरपुर nis:value=केसरपुर nis:enabled=true nis:link/> के समीप पश्चिमी नयार नदी में मिला पैठाणी नदी में बही
महिला का शव।

<nis:link nis:type=tag nis:id=तहसील nis:value=तहसील nis:enabled=true nis:link/> सतपुली के अंतर्गत केसरपुर के समीप पश्चिमी नयार नदी में मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा एक महिला का शव देखा गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। महिला की शिनाख्त बीते 1 सितम्बर को पैठणी नदी में बही महिला के रूप में की गई ।

थानाध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि मंगलवार सुबह पश्चिमी नयार नदी में एक महिला के शव के मिलने की सूचना प्राप्त हुई।  जिसके बाद सतपुली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया एवं पूछताछ की गई तथा जिले अन्य थानों से संपर्क कर जानकारी की गई।  उक्त महिला की पहचान आशा देवी पत्नी दलबीर उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पल्ली पट्टी कंडास्यू थाना पैथाणी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जो 1 सितंबर को पठानी क्षेत्र में नदी में डूब गई थी परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद मंगलवार शाम 5 बजे शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> में चोरों के हौसले बुलंद!
अब चोरों ने प्रशासनिक

<nis:link nis:type=tag nis:id=अधिकारियों nis:value=अधिकारियों nis:enabled=true nis:link/> के वाहनों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। (सूत्रो के हवाले से खबर)अपर जिलाधिकारी के वाहन से टायरों के व्हील चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर जब अधिकारियों के वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? पुलिस से मामले के शीघ्र खुलासे और सख्त कार्रवाई की उम्मीद।
<nis:link nis:type=tag nis:id=pauri nis:value=Pauri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=theft nis:value=Theft nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paurinews nis:value=PauriNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> मुख्यालय में नवनिर्मित तीन मंजिला सीएसडी कैंटीन में लिफ्ट निर्माण के लिए   सांसद अनिल बलूनी द्वारा सांसद निधि से अठारह लाख रुपये की स्वीकृति दिए जाने पर पूर्व सैनिक कल्याण संगठन, पौड़ी ने पत्र के माध्यम से आभार व्यक्त किया है
<nis:link nis:type=tag nis:id=पाबौ nis:value=पाबौ nis:enabled=true nis:link/> मुख्य बाजार के अस्तित्व पर मंडराया खतरा!
<nis:link nis:type=tag nis:id=भारी nis:value=भारी nis:enabled=true nis:link/> बारिश के बाद पाबौ बाजार से सटे पहाड़ में लगातार भू-धंसाव हो रहा है। पहाड़ दरकने से मुख्य बाजार की कई दुकानें खतरे की जद में आ गई हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित दुकानों को खाली करवाना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय निवासी गुलाब बिष्ट और हरेंद्र कोहली ने प्रशासन से भू-धंसाव की रोकथाम के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है।

वहीं जिला पंचायत सदस्य भारत रावत और कर्मवीर भंडारी का कहना है कि बाजार को बचाने के साथ व्यापारियों के रोजगार का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।
जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानों को एहतियातन खाली करवाया गया है और बाजार को सुरक्षित रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।

सवाल- क्या समय रहते पाबौ बाजार को भू-धंसाव की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा?
<nis:link nis:type=tag nis:id=pabau nis:value=Pabau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pauri nis:value=Pauri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhudhansav nis:value=Bhudhansav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paurigarhwal nis:value=PauriGarhwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heavyrain nis:value=HeavyRain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=Landslide nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पाबौ nis:value=पाबौ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भूधंसाव nis:value=भूधंसाव nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पाबौ nis:value=पाबौ nis:enabled=true nis:link/> मुख्य बाजार पर भू-धंसाव का डराने वाला वीडियो आया सामने,देखिए वीडियो
<nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> छात्रसंघ पौड़ी में अध्यक्ष पद के लिए आप किसको चुनेंगे,कृपया आप अपनी राय दे
<nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

पौड़ी में टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से द्वितीय राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता-2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी टेबल टेनिस खेलकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के लिए प्रशासन की ओर से उच्च गुणवत्ता की छह टेबलें उपलब्ध कराई गई हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। खेल बच्चों के व्यक्तित्व, अनुशासन और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खेलिए, सीखिए और आगे बढ़िए—यही है स्वस्थ एवं सशक्त युवा पीढ़ी की पहचान।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pauri nis:value=Pauri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tabletennis nis:value=TableTennis nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=staterankingcompetition nis:value=StateRankingCompetition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=Sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paurigarhwal nis:value=PauriGarhwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swatibhadoria nis:value=SwatiBhadoria nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=मांड़ाखाल nis:value=मांड़ाखाल nis:enabled=true nis:link/> के पास खाई में गिरी कार, SBI पाबौ शाखा प्रबंधक की मौत
पाबौ-पौड़ी मोटर मार्ग पर मांड़ाखाल के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाबौ से पौड़ी की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे पहाड़ी पर पेड़ों के बीच जा गिरी।

हादसे में SBI पाबौ शाखा के प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और शव बरामद कर जिला अस्पताल पौड़ी भेजा।

हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pauri nis:value=Pauri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paurigarhwal nis:value=PauriGarhwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mandakhal nis:value=Mandakhal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pabau nis:value=Pabau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sbi nis:value=SBI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhandnews nis:value=UttarakhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पाबौ nis:value=पाबौ nis:enabled=true nis:link/> ब्लॉक में आवासीय भवन ढहा
<nis:link nis:type=tag nis:id=पाबौ nis:value=पाबौ nis:enabled=true nis:link/> ब्लॉक में एक आवासीय भवन अचानक ढह गया। 
पाबौ ब्लॉक के ग्राम सकन्याणा में रमेश चंद्र पोखरियाल पुत्र स्व. नारायण दत्त पोखरियाल का आवासीय भवन ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। घर में रखा सामान और खाद्य सामग्री मलबे में दबकर नष्ट हो गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जय nis:value=जय nis:enabled=true nis:link/> माँ राजराजेश्वरी,मां की लोक व राजजात हुई शुरू
<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रपति nis:value=राष्ट्रपति nis:enabled=true nis:link/> श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया,पौड़ी जनपद के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
<nis:link nis:type=tag nis:id=पालसैण nis:value=पालसैण nis:enabled=true nis:link/> और द्वारखील क्षेत्र में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान

साबर सिंह जी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पालसैण और द्वारखील क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया।

जनसंपर्क के दौरान विमला देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, आरती देवी, निर्मला देवी, मीरा देवी, सरस्वती देवी, दिनेश जी, मातवर सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासियों से मुलाकात हुई।

कांग्रेस नेत्री ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दें और अपना भरपूर समर्थन देकर कांग्रेस को विजयी बनाएं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक संवाद जारी रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arunakumar nis:value=ArunaKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसंपर्कअभियान nis:value=जनसंपर्कअभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पालसैण nis:value=पालसैण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=द्वारखील nis:value=द्वारखील nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौड़ी nis:value=पौड़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तराखंड nis:value=उत्तराखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेस_के_साथ nis:value=कांग्रेस_के_साथ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=मौसम nis:value=मौसम nis:enabled=true nis:link/> विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी पौड़ी ने 5 सितंबर को सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने की आदेश किए जारी