पौड़ी के मरोड़ा गांव में सड़क पर दिखे दो बाघ, बेखौफ चहलकदमी का वीडियो वायरल।
पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी के मरोड़ा गांव में दो बाघ खुलेआम सड़क पर मटरगश्ती करते नजर आए। दोनों बाघों की बेखौफ चहलकदमी का दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिहायशी इलाके के नजदीक सड़क पर एक साथ दो बाघों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Pauri, Garhwal | Nov 2, 2026