बी मॉडर्न स्कूल पौड़ी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन।
पौड़ी। बी मॉडर्न स्कूल पौड़ी में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच पर प्रदर्शित किया गया।
Pauri, Garhwal | Nov 2, 2026