उज्जैन: कहारवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण के दौरान PNG पाइपलाइन फूटी, महाकाल पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
कहारवाड़ी मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान अवंतिका गैस की भूमिगत पीएनजी पाइपलाइन अचानक क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र में गैस रिसाव की स्थिति निर्मित हो गई। खतरे की सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमान संभाली और पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। पुलिस ने अवंतिका गैस लिमिटेड के अधिकारियों एवं तकनीकी टीम के साथ त्वरित समन्वय स्थापित कर समय रहते लीकेज को नियंत्रित कराया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
#UjjainNews #MahakalPolice #GasLeak #Kaharwadi #AwantikaGas SafetyFirst UjjainAlert