उज्जैन: 'आओ मनाएं अपनों के बीच दीपावली', संगिनी ग्रुप ने 55 जरूरतमंद व दिव्यांग परिवारों को बांटी 17 सामग्रियों वाली शगुन की टोकरी
हर घर में दीपावली का दीपक प्रज्वलित हो और त्योहार की मिठास पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ संगिनी ग्रुप द्वारा 'आओ मनाएं अपनों के बीच दीपावली' पहल के तहत 55 अकेले रह रहे बुजुर्ग और दिव्यांग परिवारों को विशेष 'शगुन की टोकरी' भेंट की गई। ग्रुप की अध्यक्ष ममता सांगते एवं संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सतिंदर कौर सलूजा के मार्गदर्शन में वितरित इस टोकरी में मिठाई, नमकीन, तेल, साड़ी, बंधनवार, दीये, बाती सहित 17 प्रकार की पूजन व खाद्य सामग्रियां शामिल रहीं। कोरोना काल के बाद से निरंतर जारी इस संवेदनशील मुहिम में संस्था के सदस्यों व प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता कर जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
#UjjainNews #SanginiGroup #DiwaliCelebration #Deepotsav #SocialService HelpingHands UjjainUpdate