उज्जैन: चिमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार्मल कॉन्वेंट के पास 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के तहत थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी (MD) ड्रग्स का परिवहन कर रहे आरोपी राकेश हिलोरिया (उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम महुआ, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर) को धर दबोचा। पुलिस टीम ने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल के पास गरोठ रोड से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, जिसके कब्जे से 20 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क के अन्य संपर्कों की पड़ताल शुरू कर दी है।
#UjjainNews #ChimanganjPolice #DrugBust #MDDrugs #CrimeUpdate UjjainPolice NDPSAct