उज्जैन: 'टेंपल बांड' के विरोध में युवक कांग्रेस ने खोला अनोखा मोर्चा, शहीद पार्क पर कटोरा लेकर मांगी भीख
उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा मंदिरों के विकास के लिए प्रस्तावित 'टेंपल बांड' योजना के विरोध में जिला युवक कांग्रेस ने शहीद पार्क पर अनूठा प्रदर्शन किया। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरा लेकर दुकानदारों व राहगीरों से भीख मांगकर रुपये एकत्रित किए। युवा कांग्रेस का कहना है कि वे मंदिरों के बाजारीकरण के सख्त खिलाफ हैं और भीख मांगकर जुटाई गई इस राशि को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को भेंट करेंगे।
#UjjainNews #YouthCongress #TempleBondProtest #ShahidPark #ArpitYadav MukeshBhati MPPolitics