उज्जैन: फ्रीगंज ओवरब्रिज के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 120 टन की क्रेन से रखे गए गर्डर; मक्सी रोड सर्विस लेन जल्द खुलेगी
फ्रीगंज ओवरब्रिज निर्माण कार्य को गति देते हुए सेतु निर्माण विभाग और कांट्रेक्टर फर्म चेतन कंस्ट्रक्शन द्वारा 120 मीट्रिक टन की दो हैवी क्रेनों की मदद से 42 मीट्रिक टन वजनी प्रीकास्टेड गर्डर लॉन्च किए गए। सेतु निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री पी.एस. पंत, एसडीओ रघुनाथ सूर्यवंशी और उपयंत्री हरिओम पाटिल की देखरेख में स्लैब डालने की तैयारी की जा रही है, जिसे दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद टॉवर चौराहे की ओर मुख्य ब्रांच का काम आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, ट्रैफिक डायवर्जन और टॉवर क्षेत्र को जाम से बचाने के लिए इसी सप्ताह मक्सी रोड ब्रांच की सर्विस रोड और माधवनगर रेलवे स्टेशन की ओर राइट टर्न की चौड़ी की गई ब्रांच आम जनता के लिए खोल दी जाएगी।
#UjjainNews #Free