उज्जैन: प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन, राष्ट्र कल्याण हेतु किया जलाभिषेक 🕉️
प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किए। पुजारी गोपाल शर्मा द्वारा संपन्न कराए गए पूजन में उन्होंने चौखट से जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। नंदी हॉल में बैठकर शिव आराधना करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकाल के दर्शन को परम आनंददायी और सौभाग्य का क्षण बताया।
#UjjainNews #MahakalMandir #IndreshUpadhyay #MahakalDarshan #SharadPurnima Kathavachak DharmikUjjain