उज्जैन: चक्रेश जैन मामले में नया मोड़, पत्नी ने थाने पहुंच महिला पर लगाया 'हनीट्रैप' में फंसाने का आरोप
इंदौर की महिला द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे उज्जैन के चक्रेश जैन के मामले में नया मोड़ सामने आया है। चक्रेश जैन की पत्नी ने नानाखेड़ा थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा है, जिसमें उन्होंने संबंधित महिला पर अपने पति को सुनियोजित तरीके से हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नानाखेड़ा पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर दोनों पक्षों के बयानों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #NanakhedaPolice #HoneyTrapAllegation #CrimeInvestigation #UjjainPolice CaseUpdate