कसरावद: पेड़ों के बीच से झांकता आधा चांद, शरद पूर्णिमा तक दिखेगा पूरा चांद; मनमोहक नजारा
नगर के मंडलेश्वर मार्ग पर प्रकृति का मनमोहक नजारा देखने को मिला। आसमान में चमकता आधा चांद जब पेड़ों की शाखाओं के बीच से झांकता नजर आया, तो दृश्य आकर्षक बन गया। रात के अंधेरे में चांद की रोशनी और पेड़ों की काली परछाइयों ने ऐसा नजारा रचा, मानो प्रकृति ने आसमान पर अपनी सुंदर तस्वीर उकेर दी हो। मंडलेश्वर मार्ग पर पेड़ों के बीच दिखाई देता चांद बुधवार रात 9 बजे