निमरानी के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन मनकामनेश्वर महादेव मंदिर के भव्य नवनिर्माण की शुरुआत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। हवन-पूजन कर भगवान की मूर्तियों को श्रद्धापूर्वक श्री नागेश्वर मंदिर में विराजित किया गया, जिसके बाद नए मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में