बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए वर्तमान विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने इसे प्रदेश की जनता की उम्मीदों के विपरीत, हकीकत से दूर और विकास विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी सच्चाइयों से मुंह चुराकर केवल खोखले दावों और आंकड़ों की बाजीगरी के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।