*सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दरबार आयोजित, 47 आवेदनों पर हुई सुनवाई*
भागलपुर, दिनांक 02 नवम्बर 2026।
सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत आज समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला जन शिकायत प्रभारी-सह-वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुभाषिणी प्रसाद की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों से प्राप्त कुल 47 आवेदनों पर सुनवाई की गई।
जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, आपदा, आर्म्स, होमगार्ड, स्थापना, नगर पंचायत, शिक्षा एवं पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले भी प्राप्त हुए।
सुनवाई के क्रम में कहलगांव प्रखंड निवासी श्री प्रह्लाद चौधरी, पिता-स्वर्गीय मोहन चौधरी द्वारा कहलगांव सरकारी हाट से संबंधित आवेदन समर्पित किया गया। उक्त आवेदन को आवश्यक कार्रवाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, कहलगांव को अग्रसारित किया गया।
इसी प्रकार खरीक प्रखंड निवासी श्री सुभाष यादव द्वारा मनरेगा विभाग में फर्जी योजना एवं भ्रष्टाचार से संबंधित मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। उक्त आवेदन को आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को अग्रसारित किया गया।
वहीं, बारसलीगंज (मोजाहिदपुर), भागलपुर निवासी श्रीमती सोनी देवी, पति श्री रंजीत साह द्वारा मृतका के पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा देय मुआवजा उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन दिया गया, जिसे आवश्यक कार्रवाई हेतु काराधीक्षक, भागलपुर को अग्रसारित किया गया।
जनता दरबार के दौरान जिला जन शिकायत प्रभारी-सह-वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुभाषिणी प्रसाद, श्री अशोक, पीजीआरओ, सदर सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मी उपस्थित थे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
भागलपुर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bhagalpur, Bihar | Nov 2, 2026