समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति
*स्मार्ट हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण हेतु भागलपुर के 30 चयनित किसान पिपराकोठी रवाना*
भागलपुर, दिनांक 01 नवंबर 2026।
कृषि विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), भागलपुर द्वारा जिले के 30 चयनित किसानों को पाँच दिवसीय स्मार्ट हॉर्टिकल्चर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, पिपराकोठी, मोतिहारी भेजा गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान चयनित किसानों को स्मार्ट बेड इरिगेशन एवं स्मार्ट ग्रीन हाउस तकनीक से संबंधित विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं उन्नत बागवानी तकनीकों से अवगत कराना तथा कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को जल के कुशल उपयोग, आधुनिक सिंचाई प्रणाली, संरक्षित खेती एवं स्मार्ट ग्रीन हाउस तकनीक की जानकारी मिलेगी। इससे किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर बागवानी उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करने के साथ-साथ अपनी आय बढ़ाने में सक्षम हो सकेंगे।
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Department of Agriculture, Government of Bihar