मंझनपुर: सेलरहा पश्चिम में बिजली का तार तोड़ने से मना करने पर चाचा-ताऊ ने युवक पर लाठी और बेलचे से किया हमला, वीडियो हुआ वायरल
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेलरहा पश्चिम में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घरेलू विवाद उस समय हिंसक हो गया जब बिजली की तार तोड़ने से रोकने पर एक युवक पर उसके ही परिजनों ने लाठी-बेलचे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले का पूरा वीडियो गांव के किसी युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।