अधिवक्ता के भाई की पिटाई के बाद सड़क पर चक्काजाम, FIR को लेकर वकीलों का हंगामा
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र में हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता के भाई के साथ सड़क पर मारपीट किए जाने के बाद सोमवार को बवाल हो गया। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने सड़कों पर चक्काजाम कर दिया।
आरोप है कि कुछ दबंगों ने महिला अधिवक्ता के भाई को खुलेआम सड़क पर पीटा। मामले में धूमनगंज थाने पर एफआईआर दर्ज न होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
इसके बाद बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि अधिवक्ता एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। सड़क पर वकीलों की भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।
#प्रयागराज #धूमनगंज #अधिवक्ता #चक्काजाम #मारपीट FIR PrayagrajPolice H