बैंक में कैशियर और सुरक्षाकर्मी के सोने का वीडियो वायरल, कतार में खड़े रहे उपभोक्ता; मैनेजर ने दी चेतावनी
कौशाम्बी। चम्पाहा बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का सोमवार शाम करीब चार बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में बैंक का कैशियर और सुरक्षाकर्मी एसी की ठंडी हवा में सोते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी ओर बैंक में अपने काम के लिए पहुंचे उपभोक्ता लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बैंक में दूर-दराज से लोग रुपये निकालने और जमा करने समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे थे। उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी होने के बावजूद कर्मचारी के सोते हुए दिखाई देने का वीडियो सामने आने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
वीडियो में बैंक का सुरक्षाकर्मी भी एसी की ठंडी हवा में सोता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बैंक की कार्यप्रणाली और उपभोक्ताओं के प्रति जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे।
मामले में �