बैंक के बाहर खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, फायर सेफ्टी किट से बुझाई गई
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया गया कि बाइक सवार ने कुछ देर पहले ही पेट्रोल भरवाया था। इसके बाद वह बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर किसी काम से चला गया। इसी दौरान अचानक बाइक में आग लग गई।
आग लगने की जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और बैंक में रखी फायर सेफ्टी किट की मदद से आग पर काबू पा लिया।
आग की चपेट में आई बाइक देवखपुर गांव निवासी रितिक मौर्या की बताई जा रही है। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जमा रही।
#कौशाम्बी #मंझनपुर #बैंकऑफबड़ौदा #बाइकमेंआग #FireSafety KaushambiNews DainikJagran