पोषण रेसिपी से सेहत का संदेश, संभव अभियान में 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित
चायल। नेवादा ब्लॉक सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संभव अभियान 6.0 के तहत पोषण रेसिपी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषाहार से तैयार होने वाले पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषाहार से तैयार विभिन्न रेसिपी प्रस्तुत कीं। रेसिपी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों को पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बेहतर रेसिपी प्रस्तुत करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गोद भराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। अधिकारियों ने पोषण�