*जींद पुलिस की सतर्क करवाई।*
*चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार ।*
*पकड़े गए आरोपियों से 3 तांबे की पाइप व 5,000 रुपये बरामद ।*
पुलिस अधीक्षक जींद श्रीमती उपासना, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन जींद की पुलिस व सीआईए स्टॉफ जींद कि टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर वासी टपरीवास कॉलोनी, जींद व टींकू उर्फ बच्ची वासी बांस ( हांसी ) के रूप में हुई है।*
थाना सिविल लाइन जींद के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत कर्ता मोनू वासी गांव फरीदपुर (हिसार) ने अपनी ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध युवक को नागरिक हॉस्पिटल जींद में ऑक्सीजन प्लांट के बाहर लगी एयर पाइप को काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को काबू कर पुलिस चौकी नागरिक अस्पताल के हवाले किया गया तथा आरोपी समीर वासी टपरीवास कॉलोनी, जींद के ख़िलाफ़ थाना सिविल लाइन जींद में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 3 तांबे की पाइप बरामद किए गए ।
एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक यादवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस चौकी टेंडरी मोड़ जींद में शिकायत कर्ता अनिल वासी राजपुरा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका रामराये बस स्टैंड के पास बिजली का सामान रखने के गोदाम से करीब 4 टन सिल्वर की बिजली तार चोरी हो गई। जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर जींद में धारा 305/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौंप दी गई ।तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर सीआईए स्टाफ जींद की टीम ने 8 महिलाओं सहित कुल 9 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिनकी पूछताछ में ऑटो चालक आरोपी टींकू उर्फ बच्ची वासी बांस ( हांसी ) का नाम सामने आया ।
दिनांक 01.11.2026 को सीआईए स्टॉफ जींद कि टीम ने ऑटो चालक टींकू उर्फ बच्ची वासी बांस ( हांसी ) को नियमानुसार गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर 5,000 रुपये बरामद किए गए ।
दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक जींद ने कहा कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई नियम अनुसार अमल में लाई जा सके ।
Uklana, Hissar | Nov 2, 2026