सड़क सुरक्षा के लिए करनाल पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई, 82 चालान और 18 वाहन इंपाउंड
करनाल, दिनांक 01 नवंबर 2026।
जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को थाना हाईवे प्रबंधक निरीक्षक रोशन लाल एवं सिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा टोल प्लाजा बसताड़ा, करनाल पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 82 चालान किए गए।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के 21, बिना बीमा के 14, पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना 30, बिना हेलमेट के 3, बिना सीट बेल्ट के 12, ब्लैक फिल्म के 5, गलत नंबर प्लेट के 4, अनधिकृत नंबर प्लेट के 3, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 2, रेड/ब्लू लाइट के 2, ट्रिपल राइडिंग के 1, प्रेशर हॉर्न/सायरन के 1 तथा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्ति बैठाने के 1 चालान सहित कुल 82 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त नियमों के उल्लंघन पर 18 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया।
करनाल पुलिस आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और निर्धारित नियमों के अनुसार ही वाहन चलाएं। यातायात नियमों का पालन करके स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
Uklana, Hissar | Nov 2, 2026