हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने मदवि के महिला छात्रावासों का किया निरीक्षण
- महिला छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था व उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा
- अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- उपाध्यक्ष मीना परमार ने पीजीआई स्थित ट्रामा सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
- कर्तव्य निर्वहन में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
- गंगा महिला छात्रावास में चिकित्सा विद्यार्थियों से किया संवाद
रोहतक, 2 नवम्बरः हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में महिला छात्रावासों का निरीक्षण किया तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर एवं महिला छात्रावास का निरीक्षण किया तथा ट्रामा सेंटर में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त की।
आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने सर्वप्रथम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर कुलगुरू प्रोफेसर मिलाप पूनिया तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही गुणवत्ता की शिक्षा, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में गठित आंतरिक शिकायत समिति के कार्य की समीक्षा की तथा समिति द्वारा निपटाई गई शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति लागू की गई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा गुणवत्ता की शिक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर महिला शिक्षा को बढावा देने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
महिला छात्रावासों में महिला कुक के करें प्रबंध
मीना परमार ने सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी महिला छात्रावास, भागीरथी महिला छात्रावास, नर्मदा महिला छात्रावास एवं सरस्वती महिला शोधार्थी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने इन छात्रावासों में महिला कुक के प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करवाई जाए तथा क्षतिग्रस्त टूटी, जाली इत्यादि की मरम्मत करवाई जाए। उन्होंने मैस के स्टोर कक्ष में रखे अनाज, दालों, मसालों इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के लिए बनाए गए रीडिंग रूम, दो बैड के स्वास्थ्य कक्ष मैस में परोसे जा रहे भोजन के संदर्भ में जानकारी ली।
आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने नर्मदा महिला छात्रावास का निरीक्षण करते हुए शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत करवाने, सीलन को दूर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरस्वती महिला शोधार्थी छात्रावास में शोधार्थियों से एकांत में संवाद किया तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, महिला सुरक्षा इत्यादि की जानकारी ली।
विश्वविद्यालय में 4 करोड 56 लाख रुपए की धनराशि से तीन मंजिला सावित्री बाई फूले रीडिंग हाल का निर्माण जारी है, जिसमें 500 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता है। इसमें भूतल पर अध्ययन कक्ष, कांफ्रेंस हाल, प्रथम तल पर रीडिंग रूम, बहुउद्देशीय हाल, स्टोर रूम तथा द्वितीय तल पर कम्प्यूटर लैब, कांफ्रेंस कम बहुउद्देशीय हाल प्रस्तावित है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में एंजाइमोलाॅजी और आंत सूक्ष्म जीव विज्ञान की प्रयोगशाला में चिकित्सा एवं ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे शोध के विद्यार्थियों एवं प्रयोगशाला प्रभारी से जानकारी ली।
इस अवसर पर मदवि के कुलगुरु प्रोफसर मिलाप पूनिया, रजिस्ट्रार प्रोफेसर संदीप बंसल, आयोग के प्रतिनिधि अर्जुन, मदवि के डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर रणदीप राणा, प्रोफेसर राजेश पूनिया, चीफ वार्डन प्रोफेसर सपना गर्ग, प्रोफेसर सुधीर कुमार, जन सम्पर्क निदेशक सुनीत मुखर्जी, महिला थाना प्रभारी मीना, जिला संरक्षण अधिकारी करमिंद्र कौर व महिला छात्रावासों की सभी वार्डन उपस्थित रहीं।
बाॅक्स
सरकार पीजीआई में मरीजों को उपलब्ध करवा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- मीना परमार
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में स्थित ट्रामा सैंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन मरीजों से ट्रामा सैंटर में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पीजीआई आने वाले मरीजों को अविलम्ब चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई करवाई जाए। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतीक्षारत मरीजों से संवाद भी किया। ईएनटी आंख व दांत ओपीडी में लगभग 10 हजार व्यक्ति प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। विश्वविद्यालय में एक छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर
- हरियाणा के सीएम श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
मीना परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। सरकार द्वारा मरीजों को सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों में मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा सस्ती जेनरिक दवाएं भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेशभर में स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला से बाहर न जाना पडे़।
आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने गंगा महिला छात्रावास का निरीक्षण किया तथा मैस में भोजन कर रही मेडिकल छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने इन छात्राओं को अपना व्यक्तिगत मोबाईल नम्बर देते हुए कहा कि वे किसी भी समय किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उनसे बात कर सकती है। आयोग का लक्ष्य महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों का आंतरिक शिकायत समिति करें पालन
मीना परमार ने मैस का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि खाना-पकाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। फ्रीजर में प्लास्टिक के बर्तन प्रयोग करें। इसके उपरांत उन्होंने निदेशक कार्यालय में आंतरिक शिकायत समिति के कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों का पालन किया जाए। इस अवसर पर निदेशक डाॅ एस‐ के‐ सिंघल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर अत्री, आयोग के प्रतिनिधि अर्जुन, डाॅ पंकज छिक्कारा, डाॅ पुष्पा दहिया, डाॅ सविता सिंघल, डाॅ अपर्णा परमार, डाॅ राजेंद्र चैहान, डाॅ महेश मालहा, महिला पुलिस थाना प्रभारी मीना, जिला संरक्षण अधिकारी करमिन्द कौर आदि उपस्थित रही।
फोटो-007 से 0034
----------
Uklana, Hissar | Nov 2, 2026