*अवैध मादक पदार्थ सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।*
*कब्जा से 203.71 ग्राम अवैध चरस व 01 कार बरामद*
`गुरुग्राम: 02 नवंबर 2026`
▪️ दिनांक 31.10.2026 को अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने नजदीक राजीव चौक, गुरुग्राम से 05 व्यक्तियों को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *अंकित जैन (उम्र-36 वर्ष) व तपन परासर (उम्र-31 वर्ष) दोनों निवासी सोहना, गुरुग्राम* के रूप में हुई।
▪️ आरोपियों के *कब्जा से 203.71 ग्राम अवैध चरस बरामद* होने पर इनके विरुद्ध थाना सदर, गुरुग्राम में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️ पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों के कब्जा से बरामद हुआ अवैध मादक पदार्थ ये हिमाचल प्रदेश से 01 लाख रुपए में लेकर आए थे तथा गुरुग्राम में बेचने की फिराक में थे, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
▪️अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
Uklana, Hissar | Nov 2, 2026