चातर होल्ट के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की
आशंका।
Rajauli, Nawada | Aug 23, 2026 sonu Singh Journalist नवादा के चातर होल्ट के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के करमा केंदुआ गांव निवासी राजेन्द्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र नन्दू कुमार के रूप में हुई है। मृतक के मामा विक्कू यादव ने बताया कि नन्दू अपने गांव से ननिहाल हासापुर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान चातर होल्ट के पास उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को कहीं और से लाकर फेंके जाने की बात कही है। सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। नन्दू अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नही चला है। मृतक का भाई ने बताया कि चार महिना पहले ससुराल वाले ने मेरी बहन को हत्या कर दी थी इसी को लेकर इमानदारगंज थाना में फिर हुआ जहां नवादा कोर्ट में केस का मामला चल रहा था आज नंदू कुमार ने नवादा कोर्ट के लिए निकला था चतर हॉट दी बीघा के बीच आशापुर के नजदीक लाइन के किनारे हत्या कर कर फेंका हुआ था नेट का परिजनों ने आरोप लगाया कि हमारी बहन की ससुराल वालों ने ही हत्या किया है क्योंकि कैसे होने के बाद का एक बार हम लोग को धमकी मिल रहा था कि केश उठा लो नहीं तो बुरा अंजाम होगा इस बात को लेकर नेमदारगंज थाना को भी दिया गया।मगर नेमदारगंज थाना ने आरोपित पर कोई कार्रवाई एवं गिफ्तार नहीं होने के कारण आज नंदु की हत्या कर दी गई।