1.सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
2.मुख्य अतिथि को सम्मानित करते निदेशक
साउथ सीटी में सावन महोत्सव का आयोजन,भव्य कार्यक्रम का आयोजन
मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों देख तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा माहौल
सनोज कुमार संगम
रजौली प्रखंड मुख्यालय के एनएच-20 किनारे स्थित साउथ सीटी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक रविंद्र कुमार ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बब्लू यादव, पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुमार मनीष देव व सनोज कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। साथ ही सरस्वती वंदना का गायन बीरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीत,संगीत,शिव आरती,नाट्य समेत अन्य को देख दर्शकों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते स्कूल प्रबंधन को सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि साउथ सीटी द्वारा रजौली के बच्चों को बीते 14 वर्षों से बेहतर शिक्षा प्रदान करके बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों के द्वारा हिंदुस्तान ओलम्पियाड प्रतिभागी सोनू, निहारिका,आयुष,सन्नी,दिव्यांशु,पल्लवी, तायेबा,अंश और स्नेहा को प्रशस्ति पत्र के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे स्वतंत्रता दिवस के दौरान परेड में शामिल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे कमांडर मो. अज़ाज़ को अनुमंडल प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्कूल के निदेशक रविंद्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए अभिभावकों से अपील किया कि बच्चे स्कूल में दिन के मात्र 8 घंटे समय व्यतीत करते हैं और शेष समय परिजनों के साथ व्यतीत करते हैं। इसलिए घर में बच्चों के पीछे थोड़ा समय देने से सोने पर सुहागा का काम करेगा। वहीं अभिभावकों ने भी निदेशक की बातों का जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य ई. पवन कुमार,उप प्राचार्य इंदु देवी,शिक्षक प्रमोद कुमार,बीरेंद्र सिंह,कुणाल कुमार,अभिषेक कुमार,पिंटू कुमार पाण्डेय,रविराज,नीरज कुमार निशांत,अंकित कुमार,मधु कुमारी,मालती कुमारी,शगुफ्ता,आलम आरा,खुशी कुमारी,अर्चना कुमारी समेत सैकड़ों परिजन और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Rajauli, Nawada | Aug 25, 2026