बाईपास चौक पर 8 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब माफिया गिरफ्तार
रजौली बाईपास चौक पर फल दुकान की आर में शराब बेचने वाले एक युवक को उत्पाद विभाग में गिरफ्तार किया। शुक्रवार की रात्रि हुई छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ लिया गया ।उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जप्त कर लिया। इस संबंध में उत्पाद निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर झारखंड सीमा से सटे जांच चौकियों पर सघन अभियान चलाया जा रहा है पिछले कुछ दिनों से रजौली बाईपास चौक स्थित एक फल दुकानदार द्वारा शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी सूचना की पूर्ति के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने आवश्यक छापेमारी की योजना बनाई और छापेमारी के दौरान शराब माफिया को गिरफ्तार करते हुए शराब कारोबार में प्रतियुक्त हीरो ग्लैमर बाइक संख्या बीआर -27 डब्लू 9579 को तलाशी ली गई जिसके डिक्की में आठ बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। बता दें की पहले भी शराब के मामले में उक्त युवक जेल जा चुका है गिरफ्तार युवक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के महसई मोहल्ला निवासी लक्ष्मण माली के पुत्र शिव शंकर कुमार उर्फ शंकर मालाकार के रूप में हुई है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फल बेचने के साथ-साथ शराब बेचने का भी काम करता है और इससे पहले भी शराब तस्करी के मामले में भी एक बार जेल जा चुका है इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि जप्त शराब और बाइक को बिहार मध्य निषेद एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार युवक व बाइक पर मामला दर्ज किया गया है ।आरोपी को मेडिकल जांच करवा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।