निरंकारी मिशन के द्वारा पौधारोपण किया गया
सनोज कुमार संगम
रजौली प्रखंड के इंटर विद्यालय रजौली में संत निरंकारी मंडल के द्वारा प्रोजेक्ट वननेस वन के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व रजौली ब्रांच के मुखी सुबोध कुमार के द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि इस पृथ्वी पर अगर सबसे ज्यादा जरूरत है तो अभी पौधा का जरूरत है जिससे कि पर्यावरण का संतुलन बना रहे जिस प्रकार से हम सभी को शरीर के लिए भोजन, पानी की जरूरत होता है उसी प्रकार से पौधा से हमें सांसें मिलती है जिससे हम जीवित रह सकते हैं इसलिए सभी को चाहिए कि एक पौधा अवश्य लगाऐं। हमारे संत निरंकारी मिशन के तहत पूरे भारतवर्ष में अभी पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देशन में वन इस वन के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें सभी संत निरंकारी मिशन के महात्माओं व लोगों के द्वारा एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर वीरेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार ,डॉ0 व्यास प्रसाद के साथ दर्जनों संत निरंकारी मंडल के सेवादल के भाई बहन उपस्थित थे।
Rajauli, Nawada | Aug 23, 2026