रजौली के लेंगुरा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
सनोज कुमार संगम
रजौली प्रखंड के लेंगुरा गाँव में पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें एक दिन पूर्व 22 आवेदन आया और 16 आवेदन का निष्पादन किया गया एवं सहयोग शिविर में आए 15 आवेदन में एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं किया गया।वहीं प्रखंड स्तरीय अधिकांश अधिकारियों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने लेंगुरा पंचायत सरकार भवन पहुंचकर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया था ।
ग्रामीणों ने कहा कि अपनी समस्या शिविर में अधिकारियों के पास रखा गया । जिसमें एक भी ग्रामीणों के मामले का निष्पादन नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले हरदिया, रजौली पश्चिमी ,अमावां पूर्वी और रजौली पूर्वी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे ।बीडीओ संजीव झा ने कहा कि ग्रामीणों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है उनकी सभी समस्याओं का निष्पादन 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। वहीं वीडियो ने बताया कि शिविर से पूर्व ग्रामीणों द्वारा कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए थे जिन में 16 का निष्पादन शिविर में ही किया गया वहीं शिविर में पहुंचे 15 आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी को सुपुर्द किया गया है । ग्रामीणों को किसी प्रकार का दिक्कतों का सामान नहीं करना पड़ेगा ।