टीकमगढ़: अलविदा जुमा पर एसपी ने अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आगामी त्योहारों एवं आज अलविदा जुम्मा को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य मस्जिदों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।